विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Mon, 09 Sep 2024 08:01 AM (GMT+05:30)

Encounter in Jammu Kashmir जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात चलाए जा रहे ...और पढ़ें

नौशेरा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर
नौशेरा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर

HighLights

  1. जवानों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया।
  2. दो एके-47, एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद।
  3. विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसिया।

पीटीआई, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सतर्क सेना के जवानों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। जवानों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से दो एके-47, एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।

दो दहशतगर्द हुए ढेर

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर 8 और 9 सितंबर की रात को लाम सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से अब तक दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद की गई है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सेना के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में रोशनी की और पूरी रात कड़ी निगरानी रखी। सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें- 'भारत आइए, करेंगे स्वागत', राजनाथ सिंह बोले- कश्मीर की खुशहाली से POK के लोग प्रेरित, पाकिस्तान को दिखाया आईना