Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    J-K: राजौरी में सैन्य प्रतिष्ठान के बाहर दो युवकों को लगी गोली, गुस्साएं लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे किया जाम

    By Versha SinghEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 11:31 AM (IST)

    राजौरी में शुक्रवार की सुबह दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों शवों पर गोलियों के निशान हैं।स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की मौत पर सेना के खिलाफ ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजौरी में सैन्य प्रतिष्ठान के बाहर दो युवकों को लगी गोली

    जम्मू कश्मीर। नियंत्रण रेखा के साथ सटे जिला राजौरी में शुक्रवार की सुबह उस समय तनाव पैदा हो गया जब एक सैन्य प्रतिष्ठान के बाहर अल्फा गेट के पास दो स्थानीय युवकों के रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिले। दोनों शवों पर गोलियों के निशान हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की मौत पर सेना के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया है। पुलिस व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच, सेना ने एक ट्वीट कर दावा किया है कि सैन्य अस्पताल के पास आज तड़के अज्ञात आतंकियों ने फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

    पुलिस ने राजोरी में हुई इस घटना पर ज्यादा कुछ कहने से इंकार करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन युवकों को किसने और क्यों गोली मारी है।

    यह घटना आज सुबह छह बजे के करीब राजौरी-पुंछ हाइवे पर स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान के अल्फा गेट के बाहर हुई है। मारे गए दोनों युवक जिला राजौरी के हैं और उनकी पहचान कमल कुमार और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

    एक ट्रक चालक ने अपना नाम न छापे जाने की शर्त पर बताया कि आज सुबह जब मैं अपने ट्रक में जा रहा था कि अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। मैं उस समय अल्फा गेट के पास से ही गुजर रहा था। मुझे लगा कि कोई हमला हो गया है। मैं डर गया और अपना ट्रक वहीं सड़क पर लगा कर अपनी जान बचाने के लिए भाग गया। बाद में पता चला कि दो स्थानीय लड़कों की गोली लगने से मौत हो गई है।

    सैन्य प्रतिष्ठान के बाद दो युवकों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। लोग नारेबाजी करते हुए सैन्य शीविर के बाहर जमा हो गए और उन्होंने हाइवे पर यातायात भी रोक दिया। कुछ लोगों के मुताबिक, घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी मिले हैं। स्थानीय लोगों ने सेना पर दोनों युवकों को गोली मारने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वह उत्तेजित लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।