यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: राजौरी में मिले दो ग्रेनेड और आधा दर्जन गोलियां, बॉर्डर के पास खेतों से मिला पाकिस्तानी झंडा
Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को एक नाले के किनारे झाड़ियों में दो जंग लगे ग्रेनेड ...और पढ़ें

पीटीआई, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को दो जंग लगे ग्रेनेड और आधा दर्जन से अधिक पिस्तौल की गोलियां बरामद की गईं। इसके साथ ही जम्मू के अरनिया सेक्टर के कूल कलां गांव में एक ग्रामीण के खेत में में पाकिस्तानी झंडा मिला।
नदी से मिले हथगोले और जिंदा गोलियां
अधिकारियों ने बताया कि गोला-बारूद दरहाल इलाके के चौकियां गांव में एक नाले के किनारे झाड़ियों से मिला और बाद में बम निरोधक दस्ते ने उसे हटा दिया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हथगोले और जिंदा गोलियां लंबे समय से नदी में पड़ी थीं। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में पुलिस ने शनिवार सुबह जम्मू के बाहरी इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गुब्बारों के साथ एक पाकिस्तानी झंडा जब्त किया।
.jpg)
खेत में मिला पाकिस्तानी झंडा
अधिकारियों ने बताया कि यह झंडा जम्मू के अरनिया सेक्टर के कूल कलां गांव में एक ग्रामीण को उसके खेत में मिला। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि गुब्बारों से बंधा झंडा सीमा पार से उड़कर आया।
