Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'LoC से सटे गांव में बने बंकरों की CBI जांच हो', नेकां के इस विधायक ने क्यों की ये मांग?

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 10:53 PM (IST)

    पुंछ हवेली के विधायक एजाज अहमद जान ने नियंत्रण रेखा के पास बने बंकरों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बंकरों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग की। उनका कहना है कि 2017 से 2019 के बीच बने बंकरों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

    Hero Image
    पत्रकारों को संबोधित करते हवेली विधायक- ऐजाज अहमद जान

    संवाद सहयोगी, पुंछ। पुंछ हवेली के विधायक एजाज अहमद जान ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान नियंत्रण रेखा से सटे गांव में सरकार द्वारा बनाए गए बंकरों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बंकरों की सीबीआई जांच करवाने और निमार्ण एजेंसियों व ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा की 2017,18, ओर 19 में जितने भी बंकरों का निर्माण करवाया गया है, उन में पांच प्रतिशत बंकरों का सही मात्रा में सामग्री का प्रयोग किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक एजाज अहमद जब की 55 से 75 प्रतिशत बंकरों में गड़बड़ी हुई है। सामग्री में चोरी हुई है। पुंछ विशेष कर हवेली की जनता से साथ धोखा किया गया है। अगर पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए लोग बंकरों का सहारा लेते हैं तो सामग्री सही नहीं होने के कारण कितने परिवार के सदस्यों की जानें जा सकती हैं। पुंछ की जनता की जिंदगियों से खिलवाड़ किया गया है। इसलिए इस की जांच होनी चाहिए।