Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशहरा में पुलिस पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार; किस बात को लेकर हुआ विवाद

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 04:17 PM (IST)

    राजौरी के नौशहरा में पुलिस ने यातायात जांच के दौरान दुर्व्यवहार और हमला करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। ये घटना जम्मू-पुंछ हाईवे पर ठालका नाका पर हुई जहाँ वाहन जांच के दौरान कर्मचारी आक्रामक हो गए और पुलिस अधिकारियों से गालीगलौज करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    पुलिस पर हमला करने और गाली-गलौज करने के आरोप में चार कर्मचारियों पर मामला दर्ज

    जागरण संवाददाता, राजौरी। जिले के नौशहरा क्षेत्र में यातायात जांच के दौरान पुलिस पर हमला करने और गालीगलौज करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के चार कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार जम्मू-पुंछ हाईवे पर ठालका नाका पर नियमित यातायात जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं पर शारीरिक हमला करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में चार लोगों को नौशहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपियों की पहचान रोमी शर्मा और संजीव सिंह के रूप में हुई है जो स्योट क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि सचित शर्मा और अभिषेक कुमार जो सुंदरबनी के रहने वाले हैं। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह चारों स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जो मेडिकल कालेज राजौरी में नियुक्त है कार संख्या नंबर जेके11एच-0254 में सवार होकर राजौरी से जम्मू की ओर जा रहे थे, तभी ठालका नाका पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें जांच के लिए रोका।

    वाहन निरीक्षण और पूछताछ के दौरान, कथित तौर पर सवार लोग आक्रामक हो गए, गाली-गलौज और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया और अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के प्रयास में उन पर शारीरिक हमला किया।

    इस विवाद ने सरकारी काम को बाधित किया और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा किया। घटना के बाद नौशहरा पुलिस स्टेशन में एक मामला एफआईआर संख्या 88/2025 दर्ज किया गया और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner