LoC पार कर PoK पहुंची महिला, साथ ले गई आठ बकरियां; जम्मू के पुंछ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक महिला कथित तौर पर आठ बकरियों के साथ नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत ...और पढ़ें

पुंछ में महिला आठ बकरियों संग LoC पार कर PoK पहुंची। (AI Generated)
HighLights
पुंछ की महिला आठ बकरियों संग LoC पार कर PoK गई।
करनी गांव की रुबीना कौसर की पहचान हुई, जांच जारी।
सुरक्षा एजेंसियां मामले की जानकारी जुटा रही हैं, सत्यापन जारी।
जागरण संवाददाता, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, करनी गांव की रहने वाली एक महिला कथित तौर पर आठ बकरियों के साथ नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर चली गई।
अधिकारियों के मुताबिक, महिला की पहचान रुबीना कौसर पत्नी मोहम्मद शफी, निवासी करनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीती शाम करनी क्षेत्र से नियंत्रण रेखा पार कर आठ बकरियों के साथ PoK की तरफ चली गई।
एजेंसियां मामले की जानकारी जुटा रही
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की आगे जांच और तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। घटना के बाद संबंधित एजेंसियां भी मामले की जानकारी जुटा रही हैं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
जम्मू के उधमपुर में सनसनीखेज वारदात, खाली प्लॉट में मिला महिला का शव; कपड़े भी गायब