विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीएमसी राजौरी के एमबीबीएस छात्र सड़कों पर उतरे

By JagranEdited By:
Published: Tue, 14 Jun 2022 06:45 AM (IST)

जागरण संवाददाता राजौरी राजौरी के सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के

जीएमसी राजौरी के एमबीबीएस छात्र सड़कों पर उतरे
जीएमसी राजौरी के एमबीबीएस छात्र सड़कों पर उतरे

जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी के सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के छात्रों ने सोमवार शाम को सड़क पर उतरकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज प्रशासन पर उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित करने का आरोप लगाया, जिससे उनकी पढ़ाई के साथ-साथ करियर भी प्रभावित हो रहा है।

इन छात्रों ने जीएमसी राजौरी के एसोसिएटेड अस्पताल के प्रवेशद्वार को अवरुद्ध कर दिया, जिससे रोगियों को छोड़कर, परिचारकों के साथ-साथ अस्पताल के कर्मचारियों की आवाजाही रुकी रही। विरोध करने वाले छात्रों ने कहा कि सरकारी मेडिकल कालेज राजौरी में एमबीबीएस का दूसरा बैच चल रहा है, लेकिन छात्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जिसमें उचित छात्रावास भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि मैरा गांव में जीएमसी राजौरी के नए परिसर में उनकी कक्षाएं चल रही हैं, जहां न तो उचित पानी की आपूर्ति है, न ही उचित बिजली है जो उनकी पढ़ाई और करियर को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के परिवहन के लिए केवल तीन बसें उपलब्ध कराई गई हैं जो अपर्याप्त हैं। छात्रों को बसों को चालक बीच रास्ते में ही उतार देते हैं।

मेडिकल कालेज और एसोसिएटेड अस्पताल के प्रबंधन ने विरोध को शांत करने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपना धरना उठाने से इन्कार कर दिया। बाद में जिला उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल के हस्तक्षेप से विरोध प्रदर्शन को शांत किया गया और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से भेंट करके अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिला उपायुक्त ने छात्रों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द से जल्द हल करवाने के लिए मेडिकल प्रबंधन से बातचीत की जाएगी, ताकि आप लोग बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई कर सकें।