Jammu-Kashmir News: मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के साथ किया न्याय : रैना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय किया है। वह कालाकोट के सोलकी में आयोजित सुंदरबनी-कालाकोट विधानसभा क्षेत्र बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे।

राजौरी, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय किया है। वह कालाकोट के सोलकी में आयोजित सुंदरबनी-कालाकोट विधानसभा क्षेत्र बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे।
जिला प्रभारी संजय कुमार बारू, जिला अध्यक्ष नीना शर्मा, ठाकुर रणधीर सिंह, विनोद गुप्ता, प्रीतम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। रैना ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बूथ के प्रमुख व्यक्तियों तक पहुंचने की पूरी कवायद में पूरे संगठन को शामिल होना चाहिए।
योजनाओ का सौ प्रथिशत वितरण जरूरतमंद आवाम तक किया गया है
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पूरा करने पर विशेष बल दिया। रैना ने कहा कि पार्टी नेताओं को उन योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में सटीक जमीनी हकीकत पता होनी चाहिए जो समाज के हर संभव वर्ग में रहने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सौ प्रतिशत वितरण जरूरतमंद व्यक्तियों तक किया गया है।
भाजपा सरकार की नीतियों पर दिलाया विश्वास
इस पर प्रकाश डालने से यह सुनिश्चित होगा कि लोगों का मोदी सरकार और भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों पर और भी अधिक विश्वास पैदा होगा। संजय बारू ने बूथ सशक्तीकरण अभियान के आदर्श वाक्य का वर्णन किया। अभियान के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने पार्टी नेताओं को क्षेत्र के हर बूथ तक पहुंचने के ब्लूप्रिंट के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।