Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir News: धधकते जंगलों ने वन कर्मियों के छुड़ाए पसीने, सात घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर पाया गया काबू

    Updated: Thu, 23 May 2024 04:35 PM (IST)

    Fire in Forests जम्‍मू कश्‍मीर के जंगल आग से धधक रहे हैं। वन कर्मियों ने सात घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। रेंज अधिकारी अनिल देव सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से सुंदरबनी के आसपास के क्षेत्र की पहाड़ियों के जंगलों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा घास के चक्कर में आग लगाने की घटनाएं बड़ी हैं।

    Hero Image
    सात घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद वनकर्मियों ने आग पर पाया काबू

    जागरण संवाददाता, सुंदरबनी। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के अप्पर कांगड़ी जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाने में वन कर्मियों के पसीने छूटे गए। भीषण गर्मी के बीच करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आग से जीव जंतुओं को भी पहुंच रहा भारी नुकसान

    जानकारी देते हुए वन विभाग के रेंज अधिकारी अनिल देव सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से सुंदरबनी के आसपास के क्षेत्र की पहाड़ियों के जंगलों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा घास के चक्कर में आग लगाने की घटनाएं बड़ी हैं।

    इसमें लाखों रुपए की वन संपदा के साथ जीव जंतुओं को भारी नुकसान पहुंचा है उन्होंने ने बताया वन विभाग के कर्मचारी जहां भी आग की सूचना मिलती है तुरंत पहुंचकर आग को बुझने में जुट जाते हैं।

    दो दिन पहले भी सामने आई थी आग की घटना

    अनिल देव सिंह ने बताया कि गत दो दिन पहले मरचोला ओर सीमावर्ती क्षेत्र के अमखोडी कांगड़ी के जंगल में लगी आग पर वन विभाग की कर्मचारियों द्वारा 10 घंटे के बाद काबू पाया गया था। बता दें कि आग की घटनाओं से क्षेत्र में दुआ इस कदर वातावरण में बढ़ा है कि 50 से 100 मीटर दूरी पर पहाड़ियां नजर नहीं आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए सज गया अनंतनाग-राजौरी का रण, जवानों ने संभाला मोर्चा; आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर

    रेंज अधिकारी अनिल देव सिंह ने बताया कि आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जंगल के आसपास रहने वाले कुछ शरारती लोगों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। अगर जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जंगल में आग लगे की घटना सामने आती है तो उसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner