Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेनेड धमाके के आरोपित तक पहुंचने में पुलिस का कार्य सलाम योग्य : राजेंद्र गुप्ता

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 06:08 AM (IST)

    जागरण संवाददाता राजौरी भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राजौरी में अपने जिला मुख्यालय में

    Hero Image
    ग्रेनेड धमाके के आरोपित तक पहुंचने में पुलिस का कार्य सलाम योग्य : राजेंद्र गुप्ता

    जागरण संवाददाता, राजौरी : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राजौरी में अपने जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पिछले साल पार्टी के नेता जसवीर सिंह के घर पर ग्रेनेड विस्फोट के मामले को सुलझाने में पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, नगर परिषद राजौरी के अध्यक्ष मुहम्मद आरिफ और पार्टी के अन्य नेता जसवीर सिंह के साथ मौजूद थे। जसवीर सिंह के घर पर पिछले साल 12 अगस्त को एक ग्रेनेड फेंका गया था, जिसमें उनके चार साल के भतीजे वीर सिंह की मौत हो गई थी और जसवीर सिंह सहित उसकी मां और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने पिछले ग्यारह महीनों में पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों और आरोपित अल्ताफ हुसैन की गिरफ्तारी से मामले को सुलझाने की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि आतंकियों ने भाजपा नेता के परिवार को हताहत करने का प्रयास किया और चार साल के बेटे की जान ले ली, जबकि अन्य घायल हो गए।

    जिस तरह से पुलिस प्रशासन ने इस मामले को सुलझाया है वह पेशेवर दूष्टिकोण को दर्शाता है और हम मामले की जांच में शामिल पुलिस के सभी अधिकारियों को सलाम करते हैं।

    जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने प्रशासन से उन सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की जो आतंकी संगठनों के निशाने पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कभी डर कर कार्य नहीं करते हैं, लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा ही चितित रहते हैं। इसलिए हम प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से मांग करते हैं कि भाजपा के नेताओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं और जसवीर सिंह के परिवार को भी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।