Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baba Buddha Amarnath Yatra: 8वां जत्था भी पहुंचा सुंदरबनी सेना मैदान, 921 श्रद्धालुओं का किया जोरदार स्वागत

    जम्मू कश्मीर में स्थित सुंदरबनी आधार शिवर में बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का आठवां जत्था भी पहुंच चुका है। जत्थे के पहुंचने पर इलाके के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बम श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। इस आठवें जत्थे में 921 श्रद्धालुओं आए जिसमें 722 पुरुष 183 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Fri, 25 Aug 2023 05:36 PM (IST)
    Hero Image
    बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का आठवां जत्था सुंदरबनी में बने आधार शिवर पहुंचा (फोटो-जागरण)

     सुंदरबनी, संवाद सहयोगी। बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के आठवें जत्थे का जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी में बने आधार शिवर में पहुंचने पर इलाके के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बम बम भोले के जयकारा से जोरदार स्वागत किया गया। आठवें जत्थे में 921 श्रद्धालुओं में से 722 पुरुष, 183 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर किया गया जोरदार स्वागत

    बता दें कि देश के अलग-अलग प्रांतों से सुंदरबनी सेना मैदान में प्रवेश करने पर स्कूली छात्रों ने भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। करीब एक घंटा सुंदरबनी के सेना मैदान में विश्राम करने के बाद श्रद्धालुओं ने जलपान किया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एडीसी सुंदरबनी विनोद कुमार द्वारा यात्रा को झंडी दिखाकर राजौरी के लिए रवाना किया गया।

    ये लोग रहे मौके पर मौजूद

    इस मौके पर भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी पार्षद संजय शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता ठाकुर रणधीर सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता जिला संयोजक नसीब सिंह, युवा मोर्चा जिला प्रधान रजत सिंह सहित काफी संख्या में वार्ड पार्षद व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।