विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir News: एलओसी पर बारूदी सुरंग में धमाका, सैन्य पोर्टर और उसका घोड़ा घायल

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sun, 03 Sep 2023 06:00 AM (GMT+05:30)

घोड़े का मालिक मुख्तार अहमद भी धमाके की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके में ...और पढ़ें

एलओसी पर बारूदी सुरंग में धमाका (file photo)
एलओसी पर बारूदी सुरंग में धमाका (file photo)

HighLights

  1. घोड़े का मालिक मुख्तार अहमद भी धमाके की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल।
  2. नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवान सतर्क हो गए।

संवाद सहयोगी, पुंछ: जिले की मंडी तहसील के साब्जियां सेक्टर के गगडियां क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के नजदीक बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर व उसका घोड़ा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मंडी तहसील के साब्जियां क्षेत्र के नियंत्रण रेखा पर सटे गांव गगडियां में सेना के साथ कार्य कर रहा पोर्टर मुख्तार अहमद नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकी पर घोड़े पर सामान लादकर ले जा रहा था।

नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवान सतर्क

तभी घोड़े का पांव नियंत्रण रेखा पर बिछाई बारूदी सुरंग पर पड़ने से विस्फोट हो गया। घोड़े का एक पांव को गंभीर चोटें आईं। घोड़े का मालिक मुख्तार अहमद भी धमाके की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवान सतर्क हो गए।

घोड़े का उपचार मौके पर ही शुरू किया गया, जबकि मुख्तार अहमद को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। धमाके के बाद सेना ने क्षेत्र की तलाशी ली कि कोई अन्य बारूदी सुरंग इस क्षेत्र में न हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए सेना द्वारा बिछाई गई कोई बारूदी सुरंग बारिश के पानी के बहाव में बहकर एक से दूसरे स्थान पर आ जाती है, जिससे अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।