Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गुरु पूर्णिमा पर्व पर ठाकुरद्वारा खुहवाला में दिखी रौनक

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2022 06:07 AM (IST)

    संवाद सहयोगी पुंछ गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने गुरुजनों की

    Hero Image
    गुरु पूर्णिमा पर्व पर ठाकुरद्वारा खुहवाला में दिखी रौनक

    संवाद सहयोगी, पुंछ : गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने गुरुजनों की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। ठाकुरद्वारा नौशहरा मंदिर में भी भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, जिसमें महामंडलेश्वर संतोष दास मौनी जी महाराज सुबह से मंदिर में विराजमान थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मौनी जी महाराज की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मौनी जी महाराज की पूजा-अर्चना करने के लिए नौशहरा ही नहीं आसपास के गावों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपने गुरु की पूजा-अर्चना कर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया। सुबह से शाम तक मंदिर में भजन-कीर्तन चलता रहा। श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी तरह से लंबेड़ी आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

    वहीं, वन विभाग की ओर से गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ज्ञान गंगा मठ सुंदरबनी में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश दिया। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ अटल पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविद्र रैना व पूर्व एमएलसी भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता भी मौजूद रहे।

    रेंज अधिकारी सुंदरबनी वन विभाग राकेश वर्मा ने कहा वन विभाग द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ज्ञान गंगा मठ सुंदरबनी में श्रद्धालुओं को फलदार पेड़ पौधे वितरित कर हर गांव हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया गया।

    पावन पवित्र गुरु पूर्णिमा त्योहार पर पौधरोपण अभियान के कार्यक्रम का महामंडलेश्वर स्वामी जी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में वन विभाग की सराहना करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविद्र रैना ने कहा पर्यावरण को बचाने का जितना दायित्व वन विभाग का है उतना ही देश के प्रत्येक नागरिक का भी है। ऐसे में युवा पीढ़ी को पर्यावरण को बचाने व हरा भरा रखने में आगे आना चाहिए।