Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेह में आठ घंटे अटका रहा IndiGo का विमान, यात्रियों ने किया हंगामा; सुबह की फ्लाइट शाम को हुई रवाना

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 08:19 PM (IST)

    लेह से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान लगभग आठ घंटे देरी से चली, जिससे यात्री लेह एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। सुबह 7:40 बजे की उड़ान शाम करीब चार बजे रवाना हुई। इस देरी के कारण कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गईं। 

    Hero Image

    इंडिगो फ्लाइट में यात्रियों ने काटा हंगामा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू। लेह से रविवार सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान करीब आठ घंटे एयरपोर्ट पर ही अटका रहा। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। सुबह 7:40 बजे की उड़ान शाम करीब चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिन यात्रियों को कनेक्टिंग विमान से जम्मू लौटना था, उनकी फ्लाइट भी छूट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विमान में सवार जम्मू के सराफा व्यापारी राजेश निश्चल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ लेह घूमने गए थे। रविवार सुबह उन्हें छह बजे लेह एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के लिए बुलाया गया था। वह समय पर पहुंच गए, लेकिन बताया गया कि विमान सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

    साढ़े दस बजे उन्हें फिर बताया गया कि विमान दोपहर 12 बजे और उसके बाद डेढ़ बजे विमान उड़ने की सूचना दी गई। वे और उनके जैसे कई यात्री दिनभर लेह एयरपोर्ट पर फंसे रहे, लेकिन विमान कब उड़ेगा, इस बारे कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही थी।

    विमान में सवार होकर दिल्ली जाने वाले अन्य यात्री भी परेशान होते रहे। यात्रियों का कहना था कि वे भूखे-प्यासे एयरपोर्ट पर फंसे रहे, लेकिन कोई उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहा था।

    यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू किया तो करीब चार बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद भी वे वहां से कने¨क्टग विमान नहीं पकड़ पाए। राजेश निश्चल ने बताया कि उनकी दिल्ली से शाम 5:40 बजे जम्मू के लिए कनेक्टिग उड़ान थी। उन्हें उस विमान में बोर्डिंग ही नहीं मिली, जिस कारण वे दिल्ली में ही फंसे रह गए।