Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हसीन सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा के शासनकाल में आज बेरोजगारी चरम पर : विकार रसूल

    By Ritu sharmaEdited By: Lokesh Chandra Mishra
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 08:28 PM (IST)

    कांग्रेस प्रधान विकार रसूल ने कहा कि 2014 के बाद आज प्रत्येक सामान की कीमत बढ़ रही है। अच्छे दिन आने का नारा दिया गया व प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का वायदा किया गया लेकिन आज महंगाई तेजी से बढ़ रही है।

    Hero Image
    कांग्रेस का आरोप है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी जम्मू कश्मीर में कोई बदलाव नहीं दिखा।

    बसोहली, संवाद सहयोगी : कांग्रेस के प्रदेश प्रधान विकार रसूल वानी ने कहा कि लोगों को हसीन सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा के शासनकाल में आज बेरोजगारी चरम पर है। डालर के मुकाबले रुपये की कीमत कम होते जा रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमत आसमान छू रही है, जिसके कारण महंगाई चरम पर है। वे रविवार को पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकार रसूल का परगना में स्वागत किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता दिखी। मौके पर कांग्रेस के पूर्व नेता स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए कांग्रेस प्रधान विकार रसूल ने कहा कि 2014 के बाद आज प्रत्येक सामान की कीमत बढ़ रही है। अच्छे दिन आने का नारा दिया गया व प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का वायदा किया गया, लेकिन आज महंगाई तेजी से बढ़ रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी जम्मू कश्मीर में कोई बदलाव नहीं दिखा। भाजपा सरकार केवल नारे और वायदे से काम चलाने की कोशिश कर रही है। आलम यह है कि वर्ष 2019 के बाद प्रदेश से केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। राज्यपाल से उपराज्यपाल तक पहुंच गए। एक राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया, जबकि कांग्रेस शासनकाल में अस्पताल, सड़कें व पुल तक बनाई गी।

    उन्होंने कहा कि एक सर्वे के अनुसार जम्मू कश्मीर में ही सबसे ज्यादा कुंवारे लोग हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले हर समय कहते हैं कि कांग्रेस ने विकास नहीं किया, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जिन सड़कों का प्रयोग आज कर रहे हैं वह कांग्रेस के शासनकाल में ही बनी हैं। कांग्रेस के जिला प्रधान पंकज डोगरा ने कहा कि भाजपा के दावे जुमले बनकर रह गए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रधान रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा ने केवल जख्म दिए, क्योंकि राज्य में विकास नहीं हुआ। आज खनन तक बंद पड़ा हुआ है, ऐसे में विकास कहां से होगा।

    यहां वाटर स्पोटर्स के बड़े दाए किए गए, लोग बताएं कि कौन सा बसोहली का बच्चा वाटर स्पोटर्स में अपना भविष्य संवार रहा है। कांग्रेस के जिला महासचिव संजय राजदान ने कहा कि क्षेत्र का विकास रुका पड़ा है। सिर्फ रीबन काटने पर ही जोर है। जानु दन्ना की सड़क आज तक नहीं बनी। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा, पवन रैना, प्रनव सगोत्रा, अमित डोगरा, सुदर्शन चौहान आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।

    लाल सिंह के घर वापसी का कांग्रेस करेगी स्वागत

    प्रदेश कांग्रेस प्रधान विकार रसूल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह पहले भी कांग्रेसी थे, अगर वे घर वापसी चाहेंगे तो स्वागत करेंगे। साथ ही कहा कि भाजपा जब चाहे चुनाव करवा ले, जीत कांग्रेस की होगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है। मौके पर कस्बे के वरिष्ठ नेता सुदर्शन चौहान ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बसोहली में रोजाना सैकडों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं, इसलिए लखनपुर से महानपुर सड़क का दोहरीकरण किया जाए। इसके अलावा गर्ल्स हाई स्कूल बसोहली को हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाए। टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर की खस्ताहाल भवन आज भी दुरुस्त किया जाए, इसे कांग्रेस पार्टी अपनी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करे।