कठुआ के मशहूर मूर्तिकार गणेश शर्मा को डाक्टरेट की मानद उपाधि
इराक सभ्यता अकादमी के प्रबंधन ने गर्व के साथ शर्मा को यह सम्मान देते हुए कला संस्कृति रचनात्मकता सहिष्णुता और शांति के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा। निदेशक मंडल के अध्यक्ष डा. रफीफ अल-काजेमी ने गणेश शर्मा को बधाई देते हुए और उनके भविष्य में भी और सफलता और उत्कृष्टता की कामना की।

जागरण संवाददाता, कठुआ : कठुआ जिले के प्रख्यात मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा को विश्व में कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए इराक सभ्यता अकादमी के प्रशासन ने डाक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया है। अपनी कला से पत्थर व लकड़ी पर मूर्तियां बनाने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा चुके जिले के हीरानगर में रहने वाले गणेश कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
इराक सभ्यता अकादमी के प्रबंधन ने गर्व के साथ शर्मा को यह सम्मान देते हुए कला, संस्कृति, रचनात्मकता, सहिष्णुता और शांति के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा। निदेशक मंडल के अध्यक्ष डा. रफीफ अल-काजेमी ने गणेश शर्मा को बधाई देते हुए और उनके भविष्य में भी और सफलता और उत्कृष्टता की कामना की। उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय आनलाइन कला प्रदर्शनी में आमंत्रित भी किया। इस महान अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में गणेश शर्मा की दो पत्थर की मूर्तियां बनाने के लिए सम्मानित किया गया। क्रिएटिविटी होराइजन्स फोरम के प्रमुख शैवेन्दा घोनिम ने गणेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में चालीस से अधिक वर्षों से काम कर रहे गणेश शर्मा अब तक कई राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों में अपनी कला का प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर नियमित रूप से आयोजित शिविर में 24 सोलो किए हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियां, कार्यशालाओं व सेमिनार में भाग ले चुके हैं। शर्मा की कई कला कृतियां भारत और विदेशों में सरकारी दीर्घाओं और निजी दीर्घाओं के स्थायी संग्रह में सजी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।