Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरधारी लाल डोगरा को याद किया

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 28 Nov 2020 07:14 AM (IST)

    संवाद सहयोगी हीरानगर जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री सासद स्व. गिरधारी लाल डोगरा की 33वीं वरसी प

    Hero Image
    गिरधारी लाल डोगरा को याद किया

    संवाद सहयोगी, हीरानगर : जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री, सासद स्व. गिरधारी लाल डोगरा की 33वीं वरसी पर काग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को जीएल डोगरा मेमोरियल कॉलेज हीरानगर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौक पर लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अíपत कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने डोगरा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कहा कि स्व. गिरधारी लाल डोगरा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, फिर भी लोग उनके द्वारा लंबे राजनीतिक कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय योगदान की वजह से याद करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार में वित्त मंत्री और सासद रहते हुए स्व. डोगरा ने राज्य के विकास के लिए काफी कुछ किया है। वह सादगी पसंद और गरीबों के मसीहा थे। सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलते थे। उनकी जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि केंद्र की राजनीति में भी अलग पहचान थी। उन्होंने काग्रेस की मजबूती लिए भी अपना काफी योगदान दिया है। ऐसे नेता राजनीति में बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह स्व. गिरधारी लाल डोगरा के बताए मार्ग पर चल कर समाज की सेवा तथा पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। इस मौके पर जगदीश डोगरा, जुगल किशोर बाली, अनंत राम डोगरा, विनय शर्मा, रमेश कुंडल, नरेंद्र राठौर, सतपाल शर्मा, रूलदू राम, देव राज, ओमप्रकाश आदि भी मौजूद थे। सभी ने कहा कि डोगरा के सादगी पसंद जीवनशैली सभी को अपनाना चाहिए। साथ ही लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें