Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़कियों के लिए बने अलग से हायर सेकेंडरी स्कूल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 01 May 2022 04:58 AM (IST)

    संवाद सहयोगी बिलावर लड़कियों के लिए अलग से हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने की मांग अब जोर प ...और पढ़ें

    Hero Image
    लड़कियों के लिए बने अलग से हायर सेकेंडरी स्कूल

    संवाद सहयोगी, बिलावर : लड़कियों के लिए अलग से हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। लोगों की मांग है कि बिलावर के राजकीय ग‌र्ल्स हाई स्कूल को अपग्रेड कर लड़कियों के लिए अलग से ग‌र्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंधी कस्बे के लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से ग‌र्ल्स हाई स्कूल को अपग्रेड करने की मांग करते हुए कहा कि मौजूदा समय में आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में हजार के करीब लड़के लड़कियां नौवी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण बेहतर तरीके से शिक्षा का प्रसार नहीं हो पा रहा है, इसलिए मांग है कि ग‌र्ल्स हाई स्कूल बिलावर को अपग्रेड कर ग‌र्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाए।

    कोट्स

    लोगों की मांग है तो उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर बिलावर में अलग हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने की सिफारिश की जाएगी।

    - चमनलाल चाढ़क, उप मुख्य शिक्षा अधिकारी, बिलावर

    कोट्स---

    बिलावर में लड़कियों के लिए अलग से ग‌र्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने की मांग वर्षों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और राजनेताओं से करते आ रहे हैं। अगर बिलावर माडल हायर सेकेंडरी की बात की जाए तो वहां पर विद्यार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए ग‌र्ल्स हाई स्कूल को अपग्रेड कर ग‌र्ल्स हायर सेकेंडरी बनाया जाए।

    - नरेंद्र कुमार, अध्यक्ष, पूर्व म्यूनिसिपल कमेटी, बिलावर।

    कोट्स---

    बिलावर में लड़कियों के लिए अलग से हायर सेकेंडरी बनाने की अति आवश्यकता है, क्योंकि बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी है। इमारत का भी अभाव है। इसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

    - रितु शर्मा कोट्स---

    बिलावर में लड़कियों के लिए अलग से हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने की मांग जायज मांग है, इसलिए सरकार को ग‌र्ल्स हाई स्कूल को अपग्रेड कर ग‌र्ल्स हायर सेकेंडरी बनाना चाहिए। इससे शिक्षा का प्रसार प्रचार बेहतर तरीके से हो पाएगा।

    -रविदर सिंह बिलोरिया, अध्यक्ष, भाजपा पंचायती राज सेल।