कठुआ में मारे गए जैश आतंकी के पास मिली अमेरिका में बनी M4 राइफल, 15 दिन की रेकी के बाद ढेर हुआ उस्मान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उस्मान को मार गिराया। बिलावर में हुई चार घंटे की ...और पढ़ें

कठुआ के बिलावर में जैश आतंकी उस्मान ढेर (फाइल फोटो)
HighLights
कठुआ के बिलावर में जैश आतंकी उस्मान ढेर
अमेरिकी M4 असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ
15 दिन की रेकी के बाद चार घंटे में मुठभेड़ समाप्त
अजय मीनिया, कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर कर दिया। बिलावर के पटौदी क्षेत्र में मारा गया आतंकी उस्मान बीते एक वर्ष से बिलावर क्षेत्र में सक्रिय था। यह आतंकी उधमपुर में सक्रिय माबिया आतंकी समूह का ही साथी था।
अमेरिका में बनी M4 असॉल्ट राइफल बरामद
वह एक साल पहले ही वहां से भाग कर बिलावर और उधमपुर क्षेत्र में लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था। जबकि 6 और 7 जनवरी के बीच यह बिलावर के ऊपरी इलाकों के रिहायशी इलाकों में लगातार मूवमेंट कर रहा था और अपने लिए सर्दी से जुड़े रसद इकट्ठा कर रहा था। मारे गए आतंकी के पास से अमेरिकी निर्मित M4 असॉल्ट राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
M4 असॉल्ट राइफल वजहन में काफी हल्की होती है। इससे एक मिनट में करीब 800 राउंड फायरिंग की जा सकती है, जबकी इसका रेंज 3500 मीटर तक है। यह नाइट विजन और स्टील बुलेट फायरिंग से लैश है, जिससे यह रात में टारगेट को पहचानने के लिए बेस्ट मानी जाती है।
15 दिन की रेकी के बाद चार घंटे में किया ढेर
जानकारी के अनुसार, बिलावर पुलिस बीते 15 दिन से लगातार अपनी खुफिया टीम की मदद से उसकी मूवमेंट की रेकी कर रहे थे। इसके लिए खुफिया टीम के कर्मी लगातार रिहायशी इलाकों में इस पर नजर रख रहे थे। पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी कि ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने पर यह निश्चित तौर पर नीचे की तरफ आएगा।
यह सूचना पुख्ता निकली और जैसे शुक्रवार को आतंकी रसद लेने के लिए एक घर में घुसा तो इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। ऐसे में पुलिस ने एक साल से चकमा दे रहे आतंकी को चार घंटे तक चली मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
तीन साल पहले घाटी में की थी घुसपैठ
सूत्रों का कहना है कि स्थानीय पुलिस की टीम बारिश, बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद उस्मान का लगातार पीछा कर रही थी। तब जाकर इसको ढेर करने में कामयाबी मिली है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आतंकी उस्तान ने तीन साल पहले ही कठुआ के हीरानगर सेक्टर से अपने तीन साथियों के साथ सीमा पार से घुसपैठ की थी।
इसके बाद आतंकियों का यह दल लगातार उधमपुर में सक्रिय रहा और सुरक्षाबलों के साथ इनकी समय समय पर मुठभेड़ होती रही। इस बीच उस्मान उधमुपर और कठुआ बार्डर से पहाड़ों से छुपता हुआ बिलावर के क्षेत्र में रहने लगा।
गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कामयाबी
पुलिस, सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें आतंकी को दबोचने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। उस्मान तीन दिन पहले भी सुरक्षाबलों के निशाने पर आ चुका था। लेकिन किसी तरह भागने में कामयाब हो गया। इसके बावजूद सुरक्षाबलों ने इसका पीछा नहीं छोड़ा और लगातार नजर रखी। जिसकी वजह से इसे ढेर किया जा सका है।
एसपी आपरेशन आमिर इकबाल अप्पर कठुआ का कहना है कि आतंकी उधमपुर से भाग आया था। बीते 15 दिन से इसकी तलाश में कई बार मुठभेड़ हुई है, लेकिन यह चकमा देकर भाग निकलता था। इस बार इसे भागने नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
यह भी पढ़ें- सेना ने कठुआ में संदिग्ध अवस्था में पकड़े तीन युवक, मोबाइल फोन में मिले पाकिस्तान, सऊदी अरब और फिलिपीन्स के नंबर
यह भी पढ़ें- कठुआ में प्रदूषण नियंत्रण समिति की कार्रवाई, एक्सिओम फूड्स और एजियोस पोलिफिल्मस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस
