विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Published: Fri, 23 Jan 2026 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2026 06:36 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया ...और पढ़ें

HighLights

  1. कठुआ के बिलावर में आतंकी विरोधी अभियान

  2. जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी मारा गया

  3. सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

जागरण संवाददाता, कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां बिलावर इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे सैन्य ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।

जम्मू के IGP के अनुसार, सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि शुक्रवार सुबह एक आतंकी कठुआ जिले के बिलावर इलाके में खाने-पीने का सामान लेने के लिए एक स्थानीय युवक के घर आने वाला है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाबल अलर्ट हो गए थे। जैसे ही आतंकी रसद लेने के लिए आया, सेना के जवानों ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।

यह आतंकी पिछले कई दिन से सुरक्षा बल को चकमा देकर भागने में कामयाब हो रहा था। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ जारी प्रयासों का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: बिहार के लाल हरे राम कुंवर देश के लिए शहीद, गांव में छाया मातम

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के डोडा हादसे में बलिदान हुए जवानों के नाम आए सामने, घायल सैनिकों की भी हुई पहचान; देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ने लगे सड़क हादसे? 10 जवानों के बलिदान ने खड़े किए सवाल, 2022 से अबतक 3600 से ज्यादा मौतें