Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद कल दयालाचक में कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, तैयारी पूरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Nov 2021 01:11 AM (IST)

    जागरण संवाददाता कठुआ विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपन

    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद कल दयालाचक में कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, तैयारी पूरी

    जागरण संवाददाता, कठुआ : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी गतिविधियां तेज करने का अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की वीरवार को दयालाचक में आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पहुंचेंगे। रैली का आयोजन पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रैली का सफल बनाने के लिए सुभाष गुप्ता ने गांव-गांव में जाकर लोगों को उसमें शामिल होने की अपील करने का अभियान पिछले एक सप्ताह से शुरू कर रखा है। इसी क्रम में मंगलवार भी गुप्ता ने कोटपुन्नू के सरपंच विनय शर्मा के साथ दर्जन के करीब गांवों का दौरा करके कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने गांव राजबाग, छन्नी, चकड़ा, बोबिया, सलालपुर, धोलिया जटां, चक भगवाना, मनियारी, चक देसा, चड़वाल आदि गांवों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठकें की। गुप्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बदली व्यवस्था के बाद पहली बार जिले में गुलाम नबी आजाद पहुंच रहे हैं। रैली में वह जहां के वर्तमान हालात और सीमांत लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लोगों से जानने का प्रयास करेंगे,उसके बाद उनके स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार से बात करेंगे। गुप्ता ने बताया कि आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहने के साथ साथ जहां पर कांग्रेस का कई दशकों से नेतृत्व कर चुके हैं, जिसके चलते वह प्रदेश के हर जिले, तहसील की समस्याओं से अवगत हैं। रैली में मौजूदा समय में कमरतोड़ महंगाई, कश्मीर में अभी भी आतंकी हमले और जम्मू कश्मीर को चुनाव से पहले पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर भी रैली में चर्चा में मुख्य मुद्दे उठेंगे। आजाद के दौरे को लेकर जिला में कांग्रेसियों में उत्साह देखा जा रहा रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner