Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Auction 2021: जम्मू कश्मीर के युद्धवीर सिंह आइपीएल के लिए चयनित, Mumbai Indians की ओर खेलेंगे

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Thu, 18 Feb 2021 09:37 PM (IST)

    युद्धवीर सिंह के पिता धर्म सिंह चाढ़क राजस्व विभाग में आरएसपुरा में कार्यरत हैं। माँ लीला देवी गृहिणी हैं। युद्धवीर सिंह की पांच बड़ी बहनें हैं। वह सबसे छोटे हैं। अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहनों माता-पिता कोच विवेक सिंह कोच अदनान बोफाना अंबाती रायडू और भगवान काे दिया है।

    Hero Image
    जम्मू कश्मीर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर युद्धवीर सिंह चाढ़क को आइपीएल 2021 के 14वें संस्करण से चुन लिए गए हैं।

    जम्मू, विकास अबरोल। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर युद्धवीर सिंह चाढ़क को आइपीएल 2021 के 14वें संस्करण से चुन लिए गए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से चयनित 23 वर्षीय युद्धवीर सिंह को 20 लाख रूपये की बेस प्राइस में खरीदा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइपीएल में चयन होने पर युद्धवीर सिंह के परिजनों सहित जम्मू-कश्मीर की ओर से आइपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी मिथुन मन्हास ने ट्वीट कर जम्मू वासियों सहित युद्धवीर सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। उनकी इस ट्वीट को टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी लाइक करते हुए उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर का यह नौजवान आइपीएल में अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहेगा।

    3 सितंबर 1997 को जम्मू में जन्में युद्धवीर सिंह चाढ़क दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं और दाहिने हाथ से ही तेज गेंदबाजी करने की महारत में उन्हें हासिल है। युद्धवीर सिंह ने अब तक खेले गए पहली श्रेणी के दो मुकाबलों में 138.46 स्कोर रेट की औसत से सर्वाधिक 31 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। गेंदबाजी करते हुए युद्धवीर ने दो प्रथम श्रेणी के मुकाबलों में दो विकेट और छह टी-20 मुकाबलों में तीन विकेट हासिल किए हैं।

    युद्धवीर सिंह स्थानीय क्लब जम्मू क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं। उनके नजदीकियों ने बताया कि उसने दो वर्ष पहले ही अपनी फिटनेस पर पूरी तरह से ध्यान देना शुरू किया और आज नतीजा सभी के सामने है।

    युद्धवीर सिंह चाढ़क का परिवार मूलता राजौरी जिला के कोटरंका गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार करीब छह वर्ष पहले ही जम्मू के बनतालाब में शिफ्ट हुआ। इससे पहले युद्धवीर राजौरी के इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से भी खेलते थे। उन्हें हैदराबाद की ओर से रणजी मुकाबले में भी खेलने का मौका मिला है।

    हैदराबाद से दैनिक जागरण से फोन पर बात करते हुए युद्धवीर ने बताया कि 19 वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया। अंडर-19, अंडर-23 हैदराबाद और रणजी मुकाबला हैदराबाद की ओर से खेलना शुरू किया। मुश्ताक अली टी-20 खेलने का भी मौका मिला। युद्धवीर सिंह के पिता धर्म सिंह चाढ़क राजस्व विभाग में आरएसपुरा में कार्यरत हैं। माँ लीला देवी गृहिणी हैं। युद्धवीर सिंह की पांच बड़ी बहनें हैं। वह सबसे छोटे हैं। युद्धवीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहनों, माता-पिता, कोच विवेक सिंह, हैदराबाद में क्रिकेट कोच अदनान बोफाना, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू और भगवान काे दिया है। उन्हाेंने कहा कि यह सब उनकी दुआओं का ही असर है और अब चयन के बाद उन पर जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

    गौरतलब है कि आइपीएल 2021 के 14वें संस्करण के मुकाबले 11 अप्रैल से शुरू होंगे जबकि बीसीसीआइ की ओर से इसकी अधिकारिक रूप से अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

    मुंबई इंडियंस टीम

    रोहित शर्मा, क्विंटन डी काक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, आदित्य तारे, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांडेय, करुणाल पांडेय, अनुकूल राव, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान, एडेम मिलनी, नाथन कोलटर नील, पीयुष चावला, जेम्स नीशाम, युद्धवीर सिंह चाढ़क, मार्को जानसीन और अर्जुन तेंदुलकर।

    आज तक आइपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम

    • मिथुन मन्हास
    • परवेज रसूल
    • मंजूर डार
    • रसिख सलाम
    • अब्दुल समद