Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ आज से फिर सक्रिय, वर्षा-बर्फबारी के आसार; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 07:56 AM (IST)

    Jammu Kashmir Weather कश्मीर में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद वर्षा और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ने के आसार हैं। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड के प्रकोप में कमी आई है। पर्यटनस्थल पहलगाम न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री के साथ घाटी का ठंडा क्षेत्र बना रहा।

    Hero Image
    Jammu Kashmir Weather News: पश्चिमी विक्षोभ आज से फिर सक्रिय, वर्षा-बर्फबारी के आसार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद वर्षा और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ने के आसार हैं। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड के प्रकोप में कमी आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटनस्थल पहलगाम न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री के साथ घाटी का ठंडा क्षेत्र बना रहा। जबकि जम्मू का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री श्रीनगर में फरवरी में अभी तक का सबसे अधिकतम तापमान है। मंडलायुक्त कश्मीर ने एडवाइजरी जारी की है कि इसमें यात्रियों को मौसम के मुताबिक सफर करने की सलाह दी गई है। बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा रहेगा।

    जम्मू कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे जम्मू समेत कई जिलों में दिन में धूप में तपिश का अहसास हो रहा है। हालांकि कश्मीर के हिस्सों में अभी रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में दिनभर धूप छाई रही।

    श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम -1.6 डिग्री रिकार्ड किया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम -1.2,कुपवाड़ा में अधिकतम 17.6 व न्यूनतम -2.4, कोकरनाग में अधिकतम 16.0 व न्यूनतम -0.4, पहलगाम में अधिकतम 14.6, गुलमर्ग में अधिकतम 10.8 व न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री रिकार्ड किया।

    बता दें कि घाटी में 20 दिवसीय चिलेखुर्द जारी है और यह 20 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 21 से चिलेकलां व चिलेखुर्द में पड़ने वाली ठंड की तुलना में कम तीव्रता वाला 10 दिवसीय चिलेबाइच शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को उत्तर, उत्तर दक्षिणी, मध्य और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी।