Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में आज शुष्क रहेगा मौसम, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 07:51 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। जम्मू शहर में गर्मी बनी रही जहां तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

    Hero Image
    मौसम रहेगा शुष्क, कहीं-कहीं वर्षा के आसार। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, जम्मू। पिछले समय में वर्षा के दौर से गुजरने के बाद अब मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार भी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्यत: शुष्क रहेगा।

    हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की फुल्की वर्षा होने की भी संभावना है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहा और कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

    श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। जम्मू क्षेत्र में भी गर्मी बनी रही। जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा का तापमान 31.0 डिग्री रहा और भद्रवाह में 29.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें