Move to Jagran APP

Jammu-Kashmir Weather News: दो दिनों की राहत के बाद गर्मी ने फिर दिखाए अपने तेवर, राहत मिलने की नहीं है उम्मीद

जम्मू-कश्मीर में दो दिनों की राहत के बाद गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को दिन भर प्रचंड गर्मी ने बेहाल किया। एक बार फिर से लू के थपेडे़ शुरू हो गए हैं। पूरे जम्मू संभाग का तापमान एक बार फिर सामान्य से ऊपर आ गया है। कश्मीर संभाग में अभी तापमान समान्य से नीचे ही बना हुआ है।

By ashok sharma Edited By: Rajiv Mishra Mon, 10 Jun 2024 08:13 AM (IST)
Jammu-Kashmir Weather News: दो दिनों की राहत के बाद गर्मी ने फिर दिखाए अपने तेवर, राहत मिलने की नहीं है उम्मीद
जम्मू-कश्मीर में दो दिनों की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता,जम्मू। लगातार 22 दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने के बाद दो दिनों के लिए प्रचंड गर्मी और लू से मिली राहत के बाद एक बार फिर पारा 40 पार कर गया है।

रविवार को दिन भर प्रचंड गर्मी ने बेहाल किया। एक बार फिर से लू के थपेडे़ शुरू हो गए हैं। रविवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और दिन भर धूप रहने के साथ-साथ लू का प्रकोप बना रहा।

जम्मू संभाग का तापमान फिर से सामान्य से ऊपर

पूरे जम्मू संभाग का तापमान एक बार फिर सामान्य से ऊपर आ गया है। कश्मीर संभाग में अभी तापमान समान्य से नीचे ही बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज से 17 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी। लू का प्रकोप बना रहेगा। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

जानिए कहां कितना रहा तापमान

रविवार को जम्मू का तापमान सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का अधकितम तामपान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- Reasi Bus Attack: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, शाह और राजनाथ सहित इन नेताओं ने जताई संवेदनाएं

यह भी पढ़ें- Jammu News: आतंकी हमले के बाद मां वैष्णो देवी भवन में बढ़ी सुरक्षा, अलर्ट मोड पर रहकर पुलिस कर रही वाहनों की तलाशी