Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Weather: भूस्खलन से बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटक

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 09:25 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर में रामबन जिले में पहाड़ी पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार दोपहर को बंद हो गया। राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए। पर्यटनस्थल सनासर व नत्थाटाप में बर्फबारी में दो बच्चों सहित पांच पर्यटक फंस गए। घंटों मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

    Hero Image
    भूस्खलन से बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

    राज्य ब्यूरो, जम्मू/श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के पंतिहाल में सुबह 11 बजे पहाड़ी पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार दोपहर को बंद हो गया। राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए। राजमार्ग पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटाकर वाहनों को गुजरने लायक रास्ता बना लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर बाद 3:00 बजे हाईवे पर यातायात को फिर से बहाल बाल किया गया। दो से तीन घंटे तक हाईवे पर बार-बार जाम की स्थिति रही। पंतिहाल में स्टील टनल का निर्माण किया जा रहा है। इस पर पहाड़ से भारी पत्थर गिरे हैं। इसके चलते यह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रदेश में सोमवार को हिमपात तो थमा रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान और गिर गया है। प्रदेश में शीतलहर चल रही है।

    जम्मू में पूरे दिन धूप रही, लेकिन गलन कम न हुई। 19 से 24 जनवरी के बीच कश्मीर में फिर बर्फबारी की संभावना जताई है। निचले क्षेत्रों में वर्षा भी होगी। विभाग के उपनिदेशक डा. मुख्तार अहमद ने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 24 जनवरी तक रहेगा। 22 से 24 जनवरी के बीच ऊपरी इलाकों के साथ निचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होगी।

    तापमान जमाव बिंदु से नीचे

    कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। रविवार-सोमवार रात को श्रीनगर का तापमान माइन 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछली रात से 0.6 डिग्री सेल्सिसयस कम है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में माइनस 12.0 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात गुजरी।

    यह जगह जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडी रही। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर हल्की धूप छाई रही। इसके बावजूद ठंड में राहत नहीं मिली। सोमवार तड़के जम्मू शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। नौ बजे के बाद धूप निकल आई।

    जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 19.4 डिग्री रहा। बता दें कि मौजूदा सर्दी में वादी के ऊपरी इलाके कई बार बर्फ की चादर ओड़ चुके हैं। गत सप्ताह बर्फबारी से गुलमर्ग समेत अधिकांश ऊपरी क्षेत्रों में दो से चार फीट बर्फ जमा हो चुकी है। श्रीनगर समेत निचले इलाकों में इस सीजन में दो बार ही बर्फबारी हुई है।

    11 घंटे देरी से पहुंची हिमगिरी एक्सप्रेस

    जम्मू उत्तर भारत में कोहरे का असर सोमवार को भी जम्मू में आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंची। जम्मू रेलवे स्टेशन पर हिमगिरी एक्सप्रेस ग्यारह घंटे, मोरध्वज एक्सप्रेस नौ घंटे जबकि सुपर एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची।

    इन दोनों ट्रेनों के अलावा मालवा एक्सप्रेस पांच घंटे, बेगमुपरा एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची। हालांकि, अब जम्मू के मैदानी इलाकों में कोहरा कम नजर आ रहा है लेकिन जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनें दूसरे राज्य में पड़ रहे कोहरे के चलते देरी से पहुंच रही हैं।

    कारगिल हवाई सेवा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू

    लेह लद्दाख प्रशासन ने वायु सेना द्वारा कारगिल में संचालित हवाई सेवाओं के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू की है। लद्दाख से सब्सिडी वाले हेलीकाप्टर सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है। यह सेवा लेह-लिंगशेड, डिबलिंग, द्रास, पदुम, कारगिल, नूबरा, नेरक, जम्मू और श्रीनगर से स्वीकृत मार्गों पर यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी।

    एएन-32 कारगिल कूरियर सेवा के लिए टिकटों की आनलाइन बुकिंग मंगलवार से दोपहर 2 बजे से उपलब्ध होगी। कारगिल और श्रीनगर के बीच बुधवार के लिए और कारगिल और जम्मू के बीच उड़ान की योजना है।

    घंटों मशक्कत के बाद निकाले लोग

    पर्यटनस्थल सनासर व नत्थाटाप के बीच क्षेत्र में बर्फबारी में दो बच्चों सहित पांच पर्यटक फंस गए। प्रशासन को संपर्क करने के बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पर्यटकों को निकालने के लिए सड़क से मशीन के जरिये बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया। घंटों मशक्कत करनी पड़ी। सभी को निकालकर पत्नीटाप पहुंचाया गया। फंसने वालों में सात पुरुष, तीन महिलाए व दो बच्चे शामिल थे। दो दिन पहले यहां भारी बर्फबारी हुई है।