Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के भक्तों पर मौसम मेहरबान, 9 दिनों में डेढ़ लाख का आंकड़ा पार, श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 06:54 PM (IST)

    मौसम की अनुकूलता के कारण अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पिछले नौ दिनों में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश के बावजूद यात्रा मार्गों पर फिसलन नहीं है जिससे यात्रा स्थगित करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। यात्री निवास भगवती नगर से दसवां जत्था जिसमें 6482 श्रद्धालु शामिल हैं पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।

    Hero Image
    मौसम की मेहरबानी से अमरनाथ यात्रा सुचारू है और भक्तों में भारी उत्साह भी देखा जा रहा है।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। मौसम की मेहरबानी से बाबा बर्फानी के भक्तों के कदम यात्रा के लिए बढ़ते जा रहे हैं। तीन जुलाई से शुरु हुई बाबा बर्फानी की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बाबा अमरनाथ की यात्रा काफी हद तक मौसम पर निर्भर करती है। इन नौ दिनों में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम की चुनौती को ध्यान में रखकर ही यात्रा के प्रबंध किए जाते है। हालांकि जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में रुक रुक कर बारिश हो रही है लेकिन इस तरह से मौसम खराब नहीं हुआ है कि यात्रा को रोकने की जरूरत महसूस हो।

    अक्सर बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हो जाता है जिससे मार्ग बंद रहता है। कई बार बारिश के कारण यात्रा के मार्गों पर फिसलन होने के कारण यात्रा को बालटाल व पहलगाम से स्थगित किया जाता है।

    फिलहाल इस तरह के हालात नहीं बने है। इससे यात्रा के सुचारू रूप से चलने के कारण शिव भक्तों में भी जोश व उत्साह तो है ही साथ रुकने की कोई परेशानी जैसी स्थिति नहीं बनी है। यात्रा के सुचारू रूप से चलने से सिर्फ बाबा बर्फानी के भक्तों की संख्या में ही वृद्धि नहीं हो रही है बल्कि प्रशासन व संबंधित विभागों के लिए यात्रा को सफल बनाने के लिए मौसम का असर एक पहलू जरूर होता है।

    बाबा अमरनाथ यात्रा ने पहले 9 दिन में डेढ़ लाख की संख्या को पार कर लिया है। यात्रा 38 दिन की है और 9 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। वहीं यात्रा के लिए यात्री निवास भगवती नगर से 6482 श्रद्धालुओं का दसवां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से 4129 और बालटाल मार्ग से 2353 श्रद्धालु यात्रा करने को रवाना हुए।

    बालटाल मार्ग के जरिए यात्रा करने के लिए रवाना हुए 2353 श्रद्धालुओं में 1588 पुरुष, 637 महिलाएं, 13 बच्चे, 78 साधु, साध्वियां शामिल थे। पहलगाम मार्ग के जरिए यात्रा करने के लिए रवाना हुए 4129 श्रद्धालुओं में 3250 पुरुष, 750 महिलाएं, 3 बच्चे, 93 साधु, 33 साध्वियां शामिल थे।

    यात्रा के जत्थे शाम तक अपने अपने गंतव्य तक पहुंच गए। यात्रा के लिए यात्री निवास भगवती नगर पहुंच कर जत्थे में शामिल होकर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा बढ़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच रहे हैं।