Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather News: जम्मू कश्मीर में फिर बदल गया मौसम, धान की रोपाई के लिए किसानों को बारिश का इंतजार

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 10:21 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। जम्मू में तड़के कई जगहों पर हुई वर्षा के बाद गर्मी से राहत रहा लेकिन उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। जम्मू कश्मीर में बीते कुछ जगहों पर बारिश हुई है लेकिन किसानों को अभी और वर्षा होने का इंतजार है जिससे वो अपनी फसल लगा सकें।

    Hero Image
    जम्मू में इन दिनों शुरू हो गई है धान की रोपाई (फाइल फोटो)

    जागरण टीम,श्रीनगर/जम्मू। कुछ दिनों से कश्मीर में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बाद बुधवार को मौसम फिर बदल गया। उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश से तामपान में गिरावट आई। जबकि श्रीनगर में दिनभर आसमान पर बादल ढके रहे।

    जम्मू में तड़के कई जगहों पर हुई वर्षा के बाद सुबह 10 बजे तक मौसम राहत भरा बना रहा। उसके बाद दिनभर उसम ने बेहाल किया। वहीं कटड़ा से भवन मार्ग पर सांझी छत तक चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा दोपहर में दो घंटे प्रभावित रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे में बारिश की संभावना

    इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि चंद दिनों से श्रीनगर समेत अधिकांश स्थानों पर तापमान 30 डिग्री पार चला गया था। इससे लोग चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। पूरे जम्मू संभाग में तापमान बुधवार को सामान्य से नीचे रहा।

    17 जुलाई तक लगभग हर दिन कुछ स्थानों पर वर्षा होती रहेगी। उमस और चुभन भरी गर्मी भी अपना रंग दिखाती दिखेगी। जम्मू में अधिकतम आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाए और वर्षा के आसार भी बने लेकिन जल्द ही बादल उड़ जाते रहे।

    जानिए कहां कितना रहा तापमान

    जम्मू का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 29.1, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 28.1, भद्रवाह 28.2, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29.8, काजीगुंड, 28.4, पहलगाम 25.7, गुलमर्ग 20.2 डिग्री दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: अब दूसरे राज्यों में पढ़ने नहीं जाएंगे छात्र, जम्मू कश्मीर में खुलेंगे प्राइवेट विश्वविद्यालय

    किसान को और बारिश होने का इतंजार

    जम्मू में इन दिनों धान की रोपाई का काम भी शुरू हो गया है। किसानों को अभी और वर्षा होने का इंतजार है। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए हुए थे। एक-दो दिन में यदि अच्छी वर्षा होती है तो किसान धान की बिजाई का काम तेज कर देंगे। इसके साथ ही इस सीजन की अन्य फसलों को लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Kathua Encounter: एक मिनट में 700 गोलियां... आतंकी हमलों में टेरिरिस्ट कर रहे इस अमेरिकी राइफल का इस्तेमाल, जानिए इसकी खासियत