Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वंदे भारत सहित 90 ट्रेनें होंगी प्रभावित, हिमाचल में रेलवे पुल की दीवार ढहने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 12:26 PM (IST)

    जम्मू में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पहाड़ दरकने से एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। वहीं कांगड़ा के माजरा में चक्की खड्ड में बाढ़ से रेलवे पुल की सुरक्षा दीवार ढह गई जिससे जम्मू-पठानकोट-जालंधर रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सुरक्षा दीवार की मरम्मत न होने पर वंदे भारत और राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं।

    Hero Image
    हिमाचल में पुल की दीवार ढहने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किल (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। पहाड़ी इलाकों में इस दौरान भारी बारिश का क्रम जारी है। जम्मू के रियासी के अंतर्गत श्री माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग में पहाड़ दरक गया। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, दूसरी ओर कांगड़ा के माजरा में चक्की खड्ड में बाढ़ से रेलवे पुल की सुरक्षा दीवार ढह गई। हादसे के समय रेलगाड़ी पुल से गुजर रही थी। इससे बेहद महत्वपूर्ण जम्मू-पठानकोट-जालंधर रेलवे ट्रैक के बंद होने का खतरा पैदा हो गया है।

    वंदे भारत और राजधानी हो सकती है प्रभावित

    फिलहाल पुल से रेलगाड़ियों की आवाजाही जारी है। जम्मू-कश्मीर व पंजाब के लिए इसी पुल से होकर रेलगाड़ियां आवाजाही करती हैं। सुरक्षा दीवार की जल्द मरम्मत न की गई तो इस रेलमार्ग से दिनभर गुजरने वाली रेलगाड़ियों की आवाजाही कभी भी बंद हो सकती है।

    इस रेलमार्ग से रोजाना करीब 90 रेलगाड़ियां आती-जाती हैं। इनमें वंदे भारत से लेकर राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।

    कांगड़ा में रविवार रात से मूसलधार वर्षा जारी है। पठानकोट से सटे हिमाचल के माजरा गांव व एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र का पठानकोट से संपर्क कट गया है।