Move to Jagran APP

Jammu News: शहीदी दिवस पर कटड़ा में निकाली तिरंगा रैली, शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Jammu News कटड़ा के मुख्य बस अड्डा पर कटड़ा यूथ एसोसिएशन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं के साथ ही युवाओं ने मुख्य बस अड्डा पर बाबा श्रीधर चौक पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaFri, 24 Mar 2023 05:31 AM (IST)
Jammu News: शहीदी दिवस पर कटड़ा में निकाली तिरंगा रैली, शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
शहीदी दिवस पर कटड़ा में निकाली तिरंगा रैली

कटड़ा, संवाद सहयोगी। शहीदी दिवस पर कटड़ा में कटड़ा यूथ एसोसिएशन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस मौके पर शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की झांकी भी निकाली गई। कटड़ा के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई तिरंगा रैली मुख्य बाजार से होकर मुख्य बस अड्डा के बाबा श्रीधर चौक पर संपन्न हुई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह ने कहा कि आज ही के दिन देश की खातिर शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ऐसे वीर योद्धाओं को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

वहीं कटड़ा यूथ एसोसिएशन के प्रधान तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय परोच ने कहा कि तिरंगा रैली आयोजित करने का मुख्य मकसद युवाओं में देश के प्रति देश प्रेम की भावना जागरूक करना है। यह बताना है कि देश के लिए कैसी हंसते-हंसते आअसंख्य युवाओं ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

कटड़ा के मुख्य बस अड्डा पर कटड़ा यूथ एसोसिएशन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं के साथ ही युवाओं ने मुख्य बस अड्डा पर बाबा श्रीधर चौक पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, भाजपा कटड़ा सिटी प्रधान विकास बड़ू के अलावा बड़ी संख्या में कटड़ा यूथ एसोसिएशन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य तथा नौजवान आदि शामिल थे।