Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Bus Accident: वैष्णो देवी से दिल्ली जा रही बस खाई में गिरी, हादसे में एक यात्री की मौत; 16 घायल

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 09:15 PM (IST)

    Jammu Bus Accident News जम्मू के अंतर्गत मांडा में एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई है। कटड़ा (वैष्णो देवी) से दिल्ली जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत की खबर है। वहीं कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायल सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    Hero Image
    दुर्घटनाग्रस्त फ्लिक्स बस (यह बस दिल्ली से कटड़ा जा रही थी फोटो- जागरण संवाददाता)

    जागरण संवाददाता, जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जम्मू आ रही एक बस अंधेरे में मांडा, राम के मोड़ों में करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस के चालक की मौत हो गई। जबकि बस सवार 17 यात्री घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों में से तीन को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य की हालत स्थिर बनी हुई है। इस हादसे में चालक बस के अंदर ही फंस गया था। जिसे निकालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    अंधेरा बना बचाव अभियान में समस्या

    बचाव अभियान में फायर एंड इमरजेंसी सविसेज, जेकेयूटी डिजास्टर रिस्पांड फोर्स, सिविल डिफेंस के जवान शामिल हुए। दरअसल जिस स्थान पर हादसा हुआ। वहां अंधेरा होने के कारण यह पता नहीं लग पा रहा था कि बस में कोई यात्री फंसा हुआ तो नहीं है। यह हादसा शनिवार रात आठ बजे के आसपास हुआ।

    30 फीट गहरी खाई में गिरी बस

    नगरोटा से राम नगर की मोड़ों में आ रही स्लीपर बस नंबर यूके07पी-5640 मांडा नाके से करीब दो किलोमीटर पूर्व एक तीखे मोड़ को काटते हुए अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से लुढ़क कर खाई में जा करी। खाई में करीब 30 फीट तक जाने के बाद पेड़ों से सहारा मिलने के कारण बस वहीं पर रुक गई।

    घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को इस हादसे के बारे में सूचित किया। चूंकि उक्त क्षेत्र में अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान संभव नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते फायर एंड इमरजेंसी सविसेज के फल्ड लाइट लगे वाहन को मौके पर बुला कर वहां रोशनी की व्यवस्था की गई। घायलों को बस से निकलने के बाद तुरंत जीएमसी अस्पताल में ले जाया गया।

    एंबुलेंस में ही दिया प्राथमिक उपचार 

    मांडा हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने वहां जीएमसी अस्पताल से एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की टीम को भी मौके पर बुला लिया था, ताकि घायलों को बिना समय गवाह वहीं पर उपचार दिया जा सके। जैसे जैसे घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस में डाला गया। वहीं पर डॉक्टरों की टीम ने उनकी मरहम पट्टी शुरू कर दी। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इस हादसे में घायल तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य की हालत सामान्य है।

    अंधेरे में पता ही नहीं चला कैसे हुआ हादसा

    मांडा हादसे में घायल सुभाष कुमार निवासी उत्तर प्रदेश ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब अधिकतर यात्री बस के अंधेरे सो रहे थे। उस समय रात थी और बाहर अंधेरा था। अचानक से एहसास हुआ कि बस तेजी से नीचे की और जा रही है। तब कुछ देर के लिए लगा था कि बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और अब नहीं बच पाएंगे। लेकिन श्री माता वैष्णो देवी की कृपा से बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरा जीवन मिला है।

    उन्होंने बताया कि बस ने जम्मू से आगे दिल्ली के लिए रवाना हो था। उससे पूर्व ही यह हादसा हो गया है। उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ हादसे के समय मौजूद थे। इस हादसे में सब सुरक्षित बच गए है। वहीं, एक अन्य यात्री विनोद कुमार ने बताया कि बस चालक ठीक गति से ही बस को चला रहा था। हादसा कैसे हुआ इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

    राम दयाल ट्रेवल की बस थी, सभी यात्री सुरक्षित

    एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बार दिल्ली के राम दयाल ट्रेवल की है जो कटड़ा से दिल्ली जानी थी। रास्ते में जम्मू से कुछ यात्रियों को भी बैठाना था। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। जिसमें 17 को चोट आई है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद बस का चालक बीच में फंस गया है।

    घायलों की सूची

    1.अंजलि पत्नी सुधीर माहेश्वरी उम्र 58 वर्ष निवासी फरीदाबाद हरियाणा

    2. नितेश पुत्र सुधीर माहेश्वरी उम्र 35 वर्ष निवासी फरीदाबाद हरियाणा

    3. सुधीर माहेश्वरी पुत्र बाल कृष्ण माहेश्वरी उम्र 65 वर्ष निवासी फरीदाबाद हरियाणा (सिर में चोट)

    4. सुभाष पुत्र बलदेव उम्र 55 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर मेरठ

    5. वृंदा पुत्री बलदेव उम्र 24 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर मेरठ

    6. श्रुति पुत्री राकेश उम्र 25 वर्ष निवासी दिल्ली

    7. ध्रुव पुत्र सुभाष उम्र 18 वर्ष निवासी मुजफ्फरपुर मेरठ

    8. प्राची शर्मा पुत्री सुधीर कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी दिल्ली

    9. विनोद कुमार पुत्र मदन लाल उम्र 32 वर्ष निवासी हिमाचल प्रदेश

    10. कार्तिकेय त्रिपाठी पुत्र विनय कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी गोरखपुर यूपी

    11. कल्याणी शर्मा पुत्री कमलेश शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी दिल्ली

    12. हिमांशु पुत्र रविंदर उम्र 20 साल निवासी दिल्ली

    13. श्रेया पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर मेरठ

    14. संध्या पत्नी सुभाष उम्र 50 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर मेरठ

    15. अक्षय पुत्र सुधीर कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी दिल्ली

    16. आतिश पुत्र दलजीत उम्र 24 वर्ष निवासी दिल्ली

    17. आकांशा पुत्री सुधीर कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी दिल्ली