Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे अमरनाथ श्रद्धालु, सड़क पर पलटी टैक्सी, 3 यात्रियों समेत चार घायल

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 04:21 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में चंदनबाड़ी के पास एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन अमरनाथ यात्री घायल हो गए। ये श्रद्धालु गुजरात के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार ये यात्री AmarnathYatra2025 के लिए आए थे। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई जिसमें दो मार्गों - पहलगाम और बालटाल से 80000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

    Hero Image
    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टैक्सी से बाहर निकाला गया।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के जिला अनंतनाग में आज एक सड़क दुर्घटना में तीन अमरनाथ यात्रियों सहित चार लोग घायल हो गए। चारों को मामूली चोटें आई हैं। तीनों घायल श्रद्धालु गुजरात निवासी हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना आज सुबह चंदनबाड़ी के पास हुई जब एक टैक्सी सड़क पर फिसल कर पलट गई। टैक्सी में तीन श्रद्धालुओं समेत चालक मौजूद था। इस हादसे में चारों को मामूली चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टैक्सी से बाहर निकाला गया और पास के नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार टैक्सी सड़क से उतर जाने की वजह से पलट गई। गनिमत यह रही कि जिस तरह टैक्सी पटली वहां खाई नहीं थी। अगर टैक्सी दूसरी तरफ चली जाती तो वाहन पलटकर खाई में जा सकता था, जिसमें श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आती। प्राथमिक उपचार पाने के लिए श्रद्धालु यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए।

    यह भी पढ़ें- Baba Amarnath भक्तों के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान, कंधो पर उठाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    अधिकारियों ने बताया कि तीनों घायल श्रद्धालु गुजरात से वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर आए थे। आपको बता दें कि दो दिन पहले रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट में पांच बसों के आपस में टकरा जाने से 36 अमरनाथ तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आई थीं।

    इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को दो मार्गों से शुरू हुई है। अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग से अभी तक करीब 80000 श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में विराज बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 

    इससे पूर्व आज सुबह जम्मू से रवाना हुआ 8605 श्रद्धालुओं का छठा जत्था कश्मीर घाटी पहुंचा। जत्थे में 6486 पुरुष, 1,826 महिलाएं, 42 बच्चे और 251 साधु-साध्वियां शामिल थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तड़के 3.30 बजे और 4.25 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए 372 वाहन दोपहर बाद कश्मीर स्थित दो आधार शिविरों में पहुंचे।

    पहले जत्थे में शामिल 3486 श्रद्धालु 166 वाहनों में सवार होकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे मगर छोटे व ढलान वाले बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ जबकि 206 वाहनों में 5119 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला। 2 जुलाई के बाद से यह श्रद्धाुलओं का सबसे बड़ा जत्था था। अभी भी देशभर से शिवभक्तों का जम्मू आना जारी है।

    comedy show banner
    comedy show banner