Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Azadi Ka Amrit Mahotsav : हर घर तिरंगा अभियान के लिए झंडे तैयार कर लोगों में बांट रहीं तरेवा की सरपंच

    By Edited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 06:06 AM (IST)

    जम्मू नगर निगम में हेल्थ एंड सैनिटेशन के ज्वाइंट कमिश्नर कुलभूषण खजूरिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने नगर को पहले चरण में 30 हजार राष्ट्रध्वज विभिन्न वार्डो में वितरण के लिए दिए हैं। इन्हें विभिन्न वार्ड कार्यालयों में भेजा गया है।

    Hero Image
    शहर के हर हर घर में तीन दिन तक तिरंगा लहराएगा।

    संवाद सहयोगी, बिश्नाह: समाज सेवा में हमेशा आगे रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तारीफ पाने वाली बिश्नाह तहसील की सीमावर्ती पंचायत तरेवा की सरपंच बलबीर कौर इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। इसके लिए वे खुद तिरंगे तैयार कर अपनी पंचायत में बांट रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलबीर कौर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री का घर-घर तिरंगा फहराने का सपना साकार करने में वे अपनी तरफ से योगदान दे रही हैं। मेरी पंचायत भारत-पाकिस्तान सीमा से सटी हुई है। हम अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को यह बताना चाहते हैं कि देशवासी अपने प्रधानमंत्री को कितना प्यार करते हैं। वे एक बार जो भी बात अपने मुंह से निकालते हैं, उसे पूरा करने में जनता जी-जान लगा देती है। मैं भी उसी मिशन के साथ जुड़ी हूं। इसलिए खुद अपने हाथों से तिरंगे सिलकर लोगों को बांट रही हूं। कोरोना काल में हमने एक कोविड सेंटर बनाया था। अपनी पीठ पर स्प्रे पंप उठाकर पूरी पंचायत में स्प्रे किया था। इसकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में तारीफ भी की थी।

    शहर में 85 हजार राष्ट्रध्वज बांटेगा नगर निगम  : हर घर तिरंगा की मुहिम को सफल बनाने के लिए अब जम्मू नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। नगर निगम शहर में 85 हजार झंडे बांटेगा। इसके लिए नगर निगम ने सैनिटरी इंस्पेक्टरों, सुपरइवाजरों के अलावा अन्य स्टाफ की जिम्मेदारी तय की है। इतना ही नहीं सभी कारपोरेटरों को भी इस मुहिम का हिस्सा बनाया जा रहा है।

    जम्मू नगर निगम में हेल्थ एंड सैनिटेशन के ज्वाइंट कमिश्नर कुलभूषण खजूरिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने नगर को पहले चरण में 30 हजार राष्ट्रध्वज विभिन्न वार्डो में वितरण के लिए दिए हैं। इन्हें विभिन्न वार्ड कार्यालयों में भेजा गया है। प्रत्येक झंडे के लिए 20 रुपये लिए जाएंगे। नगर निगम के कारपोरेटरों ने भी वितरण की जिम्मेदारी संभाल ली है, ताकि हर वार्ड में 13-15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जा सके। नगर निगम ने झंडों के वितरण के लिए 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खजूरिया का कहना है कि सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शहर के हर हर घर में तीन दिन तक तिरंगा लहराएगा।

    • हर घर में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी है। कारपोरेटर और नगर निगम के कर्मचारी मुहिम का हिस्सा बने हैं। हर कोई इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। इसके लिए विभिन्न वार्डो में झंडे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। -चंद्रमोहन गुप्ता, मेयर, जम्मू नगर निगम

    comedy show banner
    comedy show banner