जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ का खतरा; लोगों में डर का माहौल
जम्मू संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है खासकर कठुआ डोडा उधमपुर और रियासी जैसे जिलों में। लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है क्योंकि क्लाउडबर्स्ट और भूस्खलन का खतरा है। संबंधित विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ और कई स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं के बाद जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में वर्षा के चलते लोग सहमे हुए हैं। ऊपर से मौसम विभाग की ओर जारी अलर्ट लोगों को और डरा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
एक सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं, जबकि जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दो सितंबर को कठुआ, डोडा, उधमपुर और रियासी, जम्मू, सांबा, रामबन, राजौरी और किश्तवाड़ जिलों में भारी से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, दक्षिण कश्मीर और पुंछ के कुछ इलाकों में भी मध्यम से भारी वर्षा हो सकती हैं।
इसके अलावा तीन से आठ सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 1 सितंबर को भारी वर्षा तथा 2 सितंबर को कुछ जिलों में बहुत भारी से अति भारी वर्षा के चलते क्लाउडबर्स्ट, अचानक बाढ़, फ्लैशफ्लड, भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
लोगों को नालों, नदियों और जलधाराओं से दूर रहने तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी संबंधित विभागों और लोगों से सतर्क व अपडेट रहने के लिए कहा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।