बाबा अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का लगातार बढ़ रहा उत्साह, आज पार हो जाएगा दो लाख का आंकड़ा
बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। शनिवार तक 182746 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और रविवार तक यह आंकड़ा दो लाख पार करने की उम्मीद है। 3 जुलाई से शुरू हुई यह 38-दिवसीय यात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर समाप्त होगी। हाल ही में 6639 श्रद्धालुओं का एक जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। रविवार को यात्रा का आंकड़ा दो लाख को पार जाएगा। शनिवार शाम तक 1,82,746 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं।
शनिवार को 19020 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इनमें 13980 पुरुष, 4272 महिलाएं, 225 बच्चे, 103 साधु, 20 साध्वियां, 420 सुरक्षा बल शामिल थे। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी।
इस बार 38 दिन की यात्रा है जो 9 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। पहले दस दिन में रिकॉर्ड 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है। ग्यारह दिन में यात्रा का दो लाख को छूने से पता चलता है कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह अधिक है।
वहीं, बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 6639 श्रद्धालुओं का ग्यारहवां जत्था सुबह यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। रवाना हुए जत्थे में बालटाल मार्ग से 2337, पहलगाम मार्ग से 4302 यात्री थे। शाम को जत्था अपने अपने गंतव्य तक पहुंच गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।