विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: पुंछ में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आतंकी ठिकाना ध्वस्त

By bhopinder singhEdited By: Vikas Abrol
Published: Mon, 17 Oct 2022 08:52 PM (IST)

जांच टीम ने हथियार बरामद कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबल को इस ठिकाने से बैग में चार ...और पढ़ें

सेना की राष्ट्रीय राइफल के दस्ते के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों के ठिकाने को ढूंढ निकाला।
सेना की राष्ट्रीय राइफल के दस्ते के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों के ठिकाने को ढूंढ निकाला।

पुंछ, जागरण संवाददाता : जम्मू कश्मीर के पुंछ में सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही आतंकियों के ठिकाने से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों को पुंछ के सांगला में आतंकियों के ठिकाने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस के विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) ने सेना की राष्ट्रीय राइफल के दस्ते के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों के ठिकाने को ढूंढ निकाला। यहां उन्होंने भारी मात्रा में हथियार छिपाए हुए थे।

पुलिस को आशंका है कि आतंकी क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। जांच टीम ने हथियार बरामद कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया।

यह हथियार हुए बरामद :

सुरक्षाबल को इस ठिकाने से बैग में चार हैंड ग्रेनेड, चार यूबीजीएल ग्रेनेड, एक चीन की बनी पिस्तौल, एक पिस्टल मैगजीन, एके 47 राइफल की 50 गोलियां, एक एके 47 राइफल की मैगजीन, दस आइईडी की बैटरी मिली हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।