विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: कुलगाम लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Published: Sun, 25 Feb 2024 10:25 PM (IST)

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के चार सहयोगियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

कुलगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार।
कुलगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी करते रखते हुए रविवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले में आतंकियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया। ये गिरफ्तारियां कर पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पकड़े गए ये चार आतंकी सहयोगी

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जहूर अहमद पंडित, बसीर हुसैन पंडित, इम्तियाज गुल और गुलजार अहमद खार के रूप में की है। सभी वानपोरा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 20 पिस्तौल राउंड, चार यूबीजी और 24 इंसास राउंड बरामद किए गए।

जांच में और भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

पुलिस के अनुसार, आगे की जांच जारी है। इस मामले में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है। गौरतलव है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने आतंक को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अभियान चलाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: Jammu Crime: कामवाली पर थी सरकारी अफसर की गंदी नजर, घर पर नहीं थी पत्नी; फिर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।