Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल 48 घंटे बढ़ी, बीसी रोड पर प्रदर्शन

    By Lokesh Chandra MishraEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2022 07:31 AM (IST)

    अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के क्रम को देखते हुए पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया। यह निर्णय यहां हुई फ्रंट की बैठक में लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल शक्ति विभाग के 22 हजार कर्मियों के भविष्य का सवाल है।

    Hero Image
    तब तक हड़ताल जारी रहेगी जब तक कि सरकार कोई रोड मैप तैयार नहीं कर लेती।

    जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले 25 दिनों से आंदोलन पर उतरे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल अगले 48 घंटे के लिए बढ़ा दी गई है। अब यह हड़ताल सोमवार रात 8 बजे तक जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के क्रम को देखते हुए पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया। यह निर्णय यहां हुई फ्रंट की बैठक में लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल शक्ति विभाग के 22 हजार कर्मियों के भविष्य का सवाल है। तब तक हड़ताल जारी रहेगी जब तक कि सरकार कोई रोड मैप तैयार नहीं कर लेती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रवि हंस ने कहा कि हड़ताल को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है और इन दिनों में कर्मी जमकर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच दोपहर को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी बीसी रोड स्थित कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इन कर्मियों ने कहा कि जानबूझ कर अस्थायी कर्मियों के साथ अनदेखी की जा रही है जिसे किसी भी हाल में सहन नही किया जाएगा। मौके पर कर्मचारियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ भी प्रदर्शन किया और कहा कि विभाग ने गंभीरता से कर्मियों का मसला उठाया होता तो यह कम का हल हाे चुका होता।

    मौके पर होशियार सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में कर्मचारियों को महज आश्वासन ही दिए गए, लेकिन सरकार ने इनकी दिक्कतों का हल निकालने की दिशा में कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई। अब यह अस्थायी कर्मी हड़ताल पर आ चुका है। अब यह तभी रुकेगा, जब इसके भविष्य के बारे में कोई निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। कर्मचारियों ने कहा कि 15 से 20 वर्ष से यह लोग विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, लेकिन इन लोगों के अधिकारों के बारे में कोई कदम आज तक नही उठाए गए।