Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में चुनाव प्रचार के अनुभव का इस्तेमाल कर जम्मू-कश्मीर में जीत हासिल करें कार्यकर्ता: तरुण चुग

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Mon, 07 Mar 2022 06:13 PM (IST)

    तरुण चुग ने पंजाब चुनाव में प्रचार करने वाले जम्मू कश्मीर भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनके योगदान की सराहना की। करीब दो घंटे तक चली बैठक म ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी तरुण चुग

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी तरुण चुग ने कहा है कि पंजाब चुनाव में प्रचार कर चुके नेताओं, कार्यकर्ता अपने अनुभव का इस्तेमाल, जम्मू-कश्मीर में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को कामयाब बनाने के लिए करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में तरुण चुग ने पंजाब चुनाव में प्रचार करने वाले जम्मू कश्मीर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनके योगदान की सराहना की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में पंजाब चुनाव प्रचार में उजागर हुई कमियों के बारे में जानकारी भी ली। सुबह नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चली बैठक में चुग के साथ राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे।

    उच्च स्तरीय इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा ले चुके सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कविन्द्र गुप्ता, संगठन महामंत्री अशोक कौल, प्रदेश उपाध्यक्ष स विरेन्द्रजीत सिंह आदि भी शामित थे। कुल मिलाकर इस बैठक में पंजाब चुनाव प्रचार में शामिल हुए 80 नेताओं, कार्यकर्ताओं में से 64 शामिल हुए। जम्मू कश्मीर भाजपा को चुनाव प्रचार में पंजाब के 4 जिलों की 25 विधानसभा सीटों की जिम्मेवारी दी गई थी। इन जिलों में पठानकोट में प्रचार की कमान अशोक कौल, गुरदासपुर में सांसद जुगल किशोर, अमृतसर में डा निर्मल सिंह व तरनतारन में प्रचार की कमान स विरेन्द्रजीत सिंह ने संभाली।

    बैठक में तरुण चुग ने कहा कि प्रचार के दौरान उजगार कमियों को दूर किया जाना जरूरी है। इस फायदा लोकसभा चुनाव में होगा। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता कमियों उजागर करने के साथ उन्हें दूर करने के लिए भी कार्य किया। चुग ने सुझाव दिया कि पार्टी नेता प्रचार के बाद भी पंजाब के उप जिलों का प्रवास करें यहां उन्हें प्रचार की जिम्मेवारी मिली थी। इससे संगठन को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

    इस दौरान जिला का प्रभार रखने वाले नेताओं ने पंजाब की पार्टी की बेहतरी के लिए कई सुझाव भी दिए। इनमें एक सुझाव यह भी था कि पार्टी भविष्य को पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े। राष्ट्रीय महासचिव ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब में प्रचार कर आए पार्टी नेताओं व कश्मीर, अन्य जिलाें में भी इसी तरह से पार्टी को कामयाब बनाने के लिए काम करने की तैयारी करें। पार्टी को कामयाब बनाने के लिए जमीनी सतह पर और काम करने की जरूरत है। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा हुई।