Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरुण चुग बोले- जम्मू कश्मीर में प्रेमनाथ डोगरा की सोच वाली भाजपा सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता

    By Jagran NewsEdited By: Vikas Abrol
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 08:03 PM (IST)

    चुग ने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे नेता विधायक बनने या किसी अन्य शर्त के साथ पार्टी में नही आए हैं। चाहे वह देवेन्द्र राणा सुरजीत सिंह सलाथिया हो या फिर बलवंत सिंह मनकोटिया हों। ये सभी नेता जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए भाजपा में आए हैं।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में पार्टी प्रेमनाथ डोगरा की सोच वाली सरकार बनाएगी। ऐसा संकल्प सिद्धि से संभव होगा। चुग ने कहा कि भाजपा में बलवंत सिंह व उनकी जैसी सोच वाले अन्य नेताओं के शामिल होने से यह तय है कि अब जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि मनकोटिया ने भी 370 हटने पर उतने ही पटाखे चलाए जितने तब हमने चलाए थे। जब एक ही एक लक्ष्य, एक ही सोच व एक ही संकल्प है तो क्यों न एक ही खेमे में खड़े होकर युद्ध लड़ें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह सोमवार दोपहर को भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के स्वागत में पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। चुग ने कहा कि पैंथर्स पार्टी की सोच राष्ट्रवादी रही है। उन्होंने कहा कि आज जो भाजपा है, वहीं पैंथर्स पार्टी भी है। ऐसे में यह मिलकर पंडित प्रेमनाथ डोगरा व प्रो भीम सिंह के मिशन को पूरा करने का समय है। पार्टी मुख्यालय में मनकोटिया का स्वागत करने के लिए तरुण चुग के साथ प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, अशोक खजूरिया, देवेन्द्र सिंह राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया व पार्टी के अन्य कई दिग्गज भी मौजूद थे।

    इस दौरान चुग ने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे नेता विधायक बनने, या किसी अन्य शर्त के साथ पार्टी में नही आए हैं। चाहे वह देवेन्द्र राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया हो या फिर बलवंत सिंह मनकोटिया हों। ये सभी नेता जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए भाजपा में आए हैं। वे सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याण की नीतियों से प्रभावित हैं।

    वहीं रविन्द्र रैना ने कहा कि मनकोटिया से हमारे दिल के तार बहुत पहले से जुड़े हुए हैं। हम उसी समय से उत्साहित थे जब हमने सुना था मनकोटिया हमारे साथ आ रहे हैं। रैना ने कि अमित शाह जम्मू आ रहे हैं, ऐसे में उनके दौरे से ठीक पहले तरुण चुग व अन्य सभी वरिष्ठ नेता मनकोटिया का स्वागत करने के लिए पहुंचना प्रमाण है कि मनकोटिया सबके दिल में हैं। उन्होंने कहा कि मनकोटिया पार्टी का विस्तार करने में पूरा सहयोग दें। मनकोटिया एक साफ दिल नेता हैं। रैना ने मनकोटिया का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का हवाला देते हुए कहा कि कुछ महीने पहले हमें दुख हुआ था। लेकिन यह यकीन था कि मनकोटिया हमारे साथ ही आएंगे। रैना ने कहा कि सभी नए कार्यकर्ता भाजपा के लिए बहुत अहमियत रखते हैं।

    दो बार पैंथर्स पार्टी के विधायक रह चुके मनकोटिया गत दिन दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार जम्मू पहुंचे। ऐसे में जम्मू पहुंचने पर एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहां से समर्थकों की रैली में मनकोटिया सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पहुंचे। भाजपा नेताओं ने मनकोटिया के साथ उनके समर्थकों का भी पार्टी में स्वागत किया।