Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखंड भारत यात्रा के दौरे पर अखनूर पहुंचे अधोक्षजानंद, कहा- भारत हिंदू राष्ट्र बने तो नहीं होनी चाहिए दिक्कत

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 02:54 PM (IST)

    जम्‍मू में शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने भारत के हिंदू राष्ट्र की कामना करते हुए कहा कि अगर भारत एक हिंदू राष्ट्र बनता है तो इसमें किसी को ...और पढ़ें

    Hero Image
    अखंड भारत यात्रा के दौरे पर अखनूर पहुंचे अधोक्षजानंद

    जागरण संवाददाता, जम्मू : शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने भारत के हिंदू राष्ट्र की कामना करते हुए कहा कि अगर भारत एक हिंदू राष्ट्र बनता है तो इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि भारत अगर हिंदू राष्ट्र बनता है तो इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है। इसलिए सभी का सम्मान होना चाहिए और सभी को राष्ट्रहित में काम करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि उनका यही संदेश है कि भारत में सबका सम्मान हो और सबको अपनी बात कहने का अधिकार प्राप्त हो। शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ 12 ज्योतिलिंगम व 52 तीर्थों की अखंड भारत यात्रा के दौरान इन दिनों जम्मू के अखनूर में हैं। शुक्रवार को उन्होंने अखनूर के प्राचीन कामेश्वर स्वामी मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

    जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया

    शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने बताया कि भारत भ्रमण के दौरान उन्होंने पुंछ के बुड्ढा अमरनाथ सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर एकता, अखंडता के साथ सीमाओं पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अशोक कुमार, शिव सराफ, जगदीश, कुलदीप कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

    पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी भेंटकर जम्मू कश्मीर की आध्यामिक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रोत्साहन पर चर्चा की। उपराज्यपाल ने प्रदेश के पौराणिक धर्मस्थलों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराते हुए उनसे जम्मू कश्मीर की जनता की सुख- समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।