Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को बलिदान दिवस पर किया नमन

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2022 07:06 PM (IST)

    पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें एकजुट फूट होकर डालने वाली ताकतों का सामना करना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आज इन तीनों के बलिदान दिवस पर बैठक आयोजित की गई जो सराहनीय है।

    Hero Image
    पार्टी के कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला समेत अन्य नेताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को बलिदान दिवस पर नमन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला समेत अन्य नेताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करती है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना बलिदान दिया।  

    आज की युवा पीढ़ी को बलिदान देने वाले इन स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना चाहिए। देश की एकता व अखंडता के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास बहुत ही महान है। इन महान स्वतंत्रता सेनानियों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करवाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। बेरोजगारी, महंगाई से लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने भाजपा पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया।

    पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें एकजुट फूट होकर डालने वाली ताकतों का सामना करना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आज इन तीनों के बलिदान दिवस पर बैठक आयोजित की गई जो सराहनीय है। श्रद्धांजलि देने वालों में साहिल शर्मा, विजय शर्मा व अन्य शामिल थे।

    comedy show banner
    comedy show banner