जम्मू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों के लिए विशेष रेल सेवाएं शुरू, जानें कितने दिन चलेगी ट्रेनें
उत्तर रेलवे ने जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष रेल सेवाएं शुरू की हैं। यह विशेष रेल सेवा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और रामबन जिले के संगलदान के बीच 12 सितंबर तक चलेगी। बाढ़ के कारण कई यात्री जम्मू संभाग में फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित परिवहन और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। उत्तर रेलवे ने जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए आज से विशेष रेल सेवाएं शुरू की हैं। बाढ़ के कारण जम्मू में फंसे यात्रियों की मदद के लिए उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और रामबन जिले में संगलदान के बीच विशेष रेल सेवाएं आज से शुरू की हैं।
आज से आरंभ की गई यह विशेष रेल 12 सितंबर तक यानी पांच दिनों तक प्रतिदिन चलेंगी। पिछले सप्ताह क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए जिससे परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ और नियमित रेल परिचालन बाधित हुआ।
यह भी पढ़ें- अंद्राबी के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी PDP, महबूबा ने जानबूझकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगाया आरोप
जम्मू व कश्मीर में अभी भी कटे हैं कई सड़क मार्ग
वैष्णो देवी यात्रा से लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित कई यात्री जम्मू संभाग के विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। जहां तक कि इन श्रद्धालुओं को सुरक्षित परिवहन और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भोजन और पानी जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। लगातार बारिश के कारण जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में सड़क संपर्क बाधित हुआ है।
मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए और जन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ही उत्तर रेलवे ने कटड़ा और संगलदान के बीच 04685 और 04686 नंबर की दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया।
इन स्टेशनों पर रुकेंगी ये ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे निवासियों और यात्रियों के लिए तत्काल परिवहन समाधान प्रदान करना है। ये ट्रेनें रियासी, बग्गर, दुग्गा और सावलकोट सहित कई मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकेंगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार विधायक पर लगा पीएसए, AAP MLA मेहराज मलिक के खिलाफ दर्ज हैं 18 एफआईआर
श्री माता वैष्णो देवी कटरा से संगलदान के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 04685 सुबह 8:40 बजे रवाना होगी और सुबह 10:00 बजे अपने गंतव्य पर पहुँच जाएगी। वापसी सेवा, ट्रेन संख्या 04686, संगलदान से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और 3:45 बजे कटरा पहुँचेगी, और उसी स्टेशन से वापस उसी स्टेशन तक जाएगी। इस बीच, बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के प्रयास भी जारी हैं।
नुकसान का आकलन करेंगी विशेष टीमें
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गत शनिवार को अधिकारियों को अनंतनाग और कुलगाम जिलों में बाढ़ से हुई तबाही का आकलन करने के लिए विशेष टीमें गठित करने का निर्देश दिया। इन टीमों को जम्मू-कश्मीर की प्रभावित आबादी के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु विस्तृत रिपोर्ट और प्रस्ताव तैयार करने का काम सौंपा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।