विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smart City Project: नए स्वरूप में दिखेगा श्रीनगर का लाल चौक और घंटाघर, 1992 में तिरंगा फहराने आए थे PM मोदी

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Mon, 03 Apr 2023 03:45 AM (IST)

लालचौक में सड़क फुटपाथ हरित पट्टी पार्क और घंटाघर पर लगभग 20 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। ...और पढ़ें

नए स्वरूप में दिखेगा श्रीनगर का लाल चौक और घंटाघर, 1992 में तिरंगा फहराने आए थे PM मोदी
नए स्वरूप में दिखेगा श्रीनगर का लाल चौक और घंटाघर, 1992 में तिरंगा फहराने आए थे PM मोदी

जम्मू, राज्य ब्यूरो। श्रीनगर का लाल चौक और घंटा घर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। घंटा घर के सामने वाले हिस्से व छत में बदलाव होगा। जबकि लाल चौक क्षेत्र का कायाकल्प होगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसका जीर्णोद्वार किया रहा है। कश्मीर का लाल चौक पर्यटकों के लिए खासा आकर्षक का केंद्र रहा है। स्मार्ट सिटी श्रीनगर परियोजना के तहत ही लालचौक और उसके साथ सटे क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है।

लालचौक में सड़क, फुटपाथ, हरित पट्टी, पार्क और घंटाघर पर लगभग 20 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के चीफ इंजीनियर इफ्तिखार ककरु का कहना है कि घंटाघर के सुंदरीकरण पर लगभग एक करोड़ की राशि खर्च होगी। घंटाघर की ऊंचाई में कोई ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। इसके अग्रभाग और छत में बदलाव किया जाएगा। बता दें कि लाल चौक के घंटा घर को बजाज इलेक्टि्रकल ने वर्ष 1979 में बनाया था।

उस समय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला मुख्यमंत्री थे। बाद में बजाज के लोगो को इससे हटा दिया गया था। सरकार ने इस टावर को अपने कब्जे में ले लिया था। उसके बाद से अब इस टावर का जीर्णोद्वार किया जा रहा है।

जाने क्यों महत्वपूर्ण है लाल चौक

श्रीनगर का लाल चौक कश्मीर की राजनीति, आंदोलन और दहशतगर्दी का साक्षी रहा है। लाल चौक ने कई आतंकी हमलों को भी झेला है। अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद यहां शान से तिरंगा फहरा रहा है, लेकिन एक वक्ता था जब यहां तिरंगा फहराना किसी चुनौती से कम नहीं था। अलगाववादी यहां पाकिस्तान का झंडा फहराने की फिराक में रहते थे। लाल चौक का नाम मास्को को रेड स्कवायर के नाम पर पड़ा है।

1992 में मोदी भी आए थे यहां तिरंगा फहराने

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने तिरंगा यात्रा निकाली थी और यह लाल चौक पर समाप्त हुई थी। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस समय इस यात्रा के संयोजक थे और वह भी जोशी के साथ कश्मीर में लाल चौक पर तिरंगा फहराने आए थे। आतंकी धमकियों के बावजूद यहां लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया।