Jammu Kashmir : कुशल युवा राष्ट्र की किस्मत को नई दिशा दे सकते हैं : उपराज्यपाल
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के आठवें दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस विश्व में बेहतर जगह है। शिक्षा विद्यार्थियों को सहयोग देने वाली होनी चाहिए ताकि वे बेहतर विश्व के बेहतर सहयोग कर सकते हों।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि युवा हमारे राष्ट्र की किस्मत को दिशा दे सकते हैं, अगर उन्हें विशेष ज्ञान, कौशल, मूल्यों से निपुण किया जाए। इसी पर जोर राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दिया गया है। कैंपस से बाहर जाने पर नई नौकरियों व अवसरों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने का मिशन होना चाहिए। निष्ठा, अनुशासन और जज्बे के साथ संस्कृति के विचारों और क्लासरूम में नवीनीकरण को बढ़ावा देकर राष्ट्र के तौर पर हमारी सफलता हासिल की जा सकती है।
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के आठवें दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस विश्व में बेहतर जगह है। शिक्षा विद्यार्थियों को सहयोग देने वाली होनी चाहिए ताकि वे बेहतर विश्व के बेहतर सहयोग कर सकते हों। जम्मू कश्मीर में हम विश्व स्तरीय ढांचा तैयार कर रहे हैं ताकि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय मानचित्र पर हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाला बने। इसके साथ ही हम अपनी अर्थ व्यवस्था की ज्ञान प्रणाली को मजबूत कर रहे हैं ताकि युवा प्रतिभाशाली पेशेवर को सुनहरे अवसर प्रदान कर सकें।
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के अध्यापकों को संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने विश्वविद्यालय को उत्तरी भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाएंगे और विद्यार्थियों को 130 करोड़ देश वासियों के सपनों को पूरा करने के लिए कदम उठाने चाहिए। हम अपनी जिंदगी में बड़ी चीज हासिल नहीं कर सकते, जब तक हम बड़ा नहीं सोचेंगे और हासिल करने के लिए मेहनत नहीं करेंगे।
1165 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के आठवें दीक्षा समारोह में 1165 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। इसमें अंडर ग्रेजुएट 484, पोस्ट ग्रेजुएट 502, एकीकृत कोर्स के 98, पीएचडी के 81 शामिल थे। साल 2019-20 के लिए 570 डिग्रियां दी गई, जिसमें अंडर ग्रेजुएट 260, पीजी के 259, एकीकृत कोर्स के 51 शामिल हैं। साल 2020-21 के लिए 571 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई जिसमें अंडर ग्रेजुएट 224, पीजी 243, एकीकृत कोर्स 47 शामिल है।
पीएचडी के 81 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई। लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे रही। कुल 486 लड़कों और 679 लड़कियों ने डिग्रियां हासिल की। कुल 43 मेडल प्रदान किए गए। साल 2019-20 में दो चांसलर गोल्ड मेडल, दस यूनिवर्सिटी सिल्वर मेडल, 22 इंफोसिस फाउंडेशन प्राइज फॉर एक्सीलेंस सर्टिफिकेट शामिल हैं। साल 2020-21 के लिए दो चांसलर गोल्ड मेडल, चार यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल, पांच यूनिवर्सिटी सिल्वर मेडल, दस इंफोसिस फाउंडेशन प्राइज फॉर एक्सीलेंस सर्टिफिकेट शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।