विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: सैटेलाइट मोबाइल का सिग्नल मिलने पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, लोगों की दी ये खास हिदायत

By Nishchint Samyal Edited By: Deepak Saxena
Published: Fri, 19 Jan 2024 07:48 PM (IST)

सांबा के पहाड़ी क्षेत्र डेढ़गढ़ में में एसओजी ने सैटेलाइट मोबाइल सिग्नल मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी ...और पढ़ें

सैटेलाइट मोबाइल का सिग्नल मिलने पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान।
सैटेलाइट मोबाइल का सिग्नल मिलने पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान।

संवाद सहयोगी, सांबा। पहाड़ी क्षेत्र डेढ़गढ़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस विशेष दस्ते एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया और दोपहर बाद समाप्त किया। सुरक्षाबलों ने स्थानीय गांववासियों को भी यह हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय बीडीसी सदस्य या पुलिस को दें।

गणतंत्र दिवस को लेकर सतर्क सुरक्षाबल

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का चप्पा चप्पा, पहाड़ से लेकर गहरे नालों को भी बारीकी से खंगाला। सूत्रों की माने तो इसी मार्ग पर गुरुवार की रात को थुराया नामक सैटेलाइट मोबाइल सेट का खुलने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र आतंकियों का सबसे पसंदीदा घुसपैठ मार्ग भी रहा है। बहुत साल पहले इसी मार्ग पर चीला डंगा गांव में स्थानीय बीडीसी सदस्यों ने आतंकी को मार गिराया था जब वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर अपने ठिकानों की ओर जा रहा था।

ये भी पढ़ें: Jammu: अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन और गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट पर पुलिस प्रशासन, DIG शक्ति पाठक ने की समीक्षा बैठक

घुसपैठ की आशंका के चलते रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद

वहीं, आने वाले दिनों में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षाबल पहले से ही बहुत सतर्क चल रहे है, इन दिनों में सीमा पार भी आतंकियों की हलचल भी बड़ी हुई है जिसके चलते सुरक्षाबलों ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। सीमावर्ती मार्गों पर जगह-जगह विशेष नाके लगाकर वाहनों की भी जांच की जा रही है। घुसपैठ की आशंका और मौजूदा मौसम को देखते हुए जिला उपायुक्त सांबा अभिषेक शर्मा ने भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक किलोमीटर तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक स्थानीय लोगों की आवाजाही पर रोक भी लगा दी है जिससे सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा की निगरानी अच्छे से कर सके।

ये भी पढ़ें: Farooq Abdullah on Ram Mandir: 'क्या राम के पास कोई दूसरा घर नहीं...', फारूक अब्दुल्ला के फिर बिगड़े बोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।