Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भगवती नगर में रॉयल सर्कस शुरू

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 16 Mar 2019 03:02 AM (IST)

    24 वर्षो के अंतराल के उपरांत जम्मू में फिर से अपना प्रदर्शन करने वाली रॉयल सर्कस कम्पनी ने अब जम्मू शहर के लोगों के लिए भगवती नगर में मेगा सर्कस शो शुरू किया है। पिछले साल कंपनी ने पुरमंडल मोड बाड़ी ब्राह्मणा में मेगा सर्कस आयोजित की थी जो जनवरी तक चली और लोगों ने उसे काफी पसंद किया। शुक्रवार को जम्मू म्यूनसिपल कारपोरेशन के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने भगवती नगर में रॉयल सर्कस का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्घाटन शो का भी आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

    भगवती नगर में रॉयल सर्कस शुरू

    जागरण संवाददाता, जम्मू : 24 वर्ष के अंतराल के बाद जम्मू में फिर से अपना प्रदर्शन करने वाली रॉयल सर्कस कंपनी ने अब जम्मू शहर के लोगों के लिए भगवती नगर में मेगा सर्कस शो शुरू किया है। पिछले साल कंपनी ने पुरमंडल मोड़ बड़ी ब्राह्मणा में मेगा सर्कस आयोजित किया था, जो जनवरी तक चला। लोगों ने उसे काफी पसंद किया। शुक्रवार को मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने भगवती नगर में सर्कस का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्घाटन शो का भी आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार से यहां पर रोजाना तीन शो होंगे। पहला शो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। रविवार को एक विशेष शो सुबह 10 बजे से शुरू हुआ करेगा। शो में वैसे तो हर इवेंट आकर्षक होगा। रस्सी पर चढ़ना, रिग डांस, पोल डांस हर राज्य में खूब पंसद किए गए हैं। कंपनी को उम्मीद है कि जिस तरह पुरमंडल में लोगों ने उनके शो को काफी पसंद किया, उसी तरह जम्मू शहर के लोगों को भी सर्कस पसंद आएगी। हर शो में बच्चों को लुभाने वाली काफी प्रस्तुतियां रहेंगी। कंपनी ने दावा किया कि परिवार के साथ लोग शो पसंद करेंगे। सर्कस में झूले, कृत्रिम बोटिग के अलावा खाने के स्टाल एवं खरीदारी के काफी अच्छे मौके उपलब्ध करवाए गए है।