Jammu Smart City Project : हेरिटेज बाजार बनेगा रेजीडेंसी रोड, नई लुक देने की तैयारियां शुरू
रेजीडेंसी रोड से गुजर रही बिजली केबल टेलीफोन फाइबर की तार को भूमिगत करने जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस काम को मंजूरी भी मिल गई है। इसके अलावा रेजीडेंसी रोड के दोनों और सड़क किनारे फुटपाथ को भी नया रूप दिया जाएगा।

जम्मू, दिनेश महाजन। जम्मू शहर के बीचोबीच बने रेजीडेंसी रोड को हेरिटेज बाजार बनने जा रहा है। इसके तहत बाजार नई लुक देने की तैयारियां चल रही हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जम्मू के रेजीडेंसी रोड का कायाकल्प किया जा रहा है। इस परियोजना में सबसे अहम बात यह होगी कि रेजीडेंसी रोड को वहां लगे खंभे पर फैले तारों के जाल से निजात मिलने वाली है। नगर निगम जम्मू ने इस बाबत टेंडर भी जारी कर दिया है।
रेजीडेंसी रोड से गुजर रही बिजली, केबल, टेलीफोन, फाइबर की तार को भूमिगत करने जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस काम को मंजूरी भी मिल गई है। इसके अलावा रेजीडेंसी रोड के दोनों और सड़क किनारे फुटपाथ को भी नया रूप दिया जाएगा। इसके अलावा सड़क किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। रंग-बिरंगी रंगीन नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, जो फुटपाथ के किनारे लगेंगी और फुटपाथ की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। रेजीडेंसी रोड जम्मू का सबसे पुराने बाजारों में एक है, इसके पुराने इतिहास को देखते हुए इसे हेरिटेज बाजार बनाने की योजना है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होती ही इसका काम शुरू हो जाएगा
जम्मू नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हितेश गुप्ता ने बताया कि रेजीडेंसी रोड में तारों को अंडरग्राउंड करने और काम के लिए जारी किए गए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुराने शहर के बाजारों को तारों से जाल से मुक्त करने किसी चुनौती से कम नहीं है। रेजीडेंसी रोड जल्द ही जम्मू का पहला ऐसा बाजार होगा जिसमें सभी तारें सड़क के नीचे से जाएगी। लोक निर्माण विभाग को यह काम सौंपा जाएगा। यह काम पूरा होने से ऐतिहासिक रेजीडेंसी रोड को नई रंगत मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।