सफल संगठनकर्ता थे दत्तोपंत ठेंगड़ी
जागरण संवाददाता जम्मू संस्कार भारती अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
जागरण संवाददाता, जम्मू : संस्कार भारती, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद्, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आदि संगठनों के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी का जन्म शताब्दी वर्ष समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके योगदान पर रोशनी डाली और उन्हें सफल संगठनकर्ता बताया।
जिला संयोजक करनैल सिंह ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म 10 नवंबर 1920 को हुआ था। इसी उपलक्ष्य में वर्ष 2019 से 2020 तक उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस
उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी भविष्य द्रष्टा, मनीषी, विचारक, सिद्धहस्त लेखक, उच्चकोटि के विद्वान आदि अनेकानेक गुणों से युक्त थे। ठेंगड़ी ने सरसंचालक श्री गुरुजी के कहने पर मजदूर संघ में कार्य करना शुरू किया। उन्होंने इंटक, शेतकारी कामगार फेडरेशन जैसे संगठनों में जाकर काम किया। ठेंगड़ी साम्यवादी विचारधारा की कमियों से परिचित थे। इसलिए उन्होंने भारतीय मजदूर संघ, गैर राजनीतिक संगठन की शुरुआत की, जो आज देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। उनकी वजह से मजदूर संघ और उद्योग जगत के बीच नए संबंध स्थापित हुए। दत्तोपंत ठेंगड़ी ने मानव सेवा, समाज सेवा और देश सेवा के लिए स्वयं को समर्पित किया। वे समाज के हर व्यक्ति को लेकर चितित रहते थे। दत्तोपंत ठेंगड़ी ने संस्कार भारती, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद्, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आदि संगठनों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दत्तोपंत ठेंगड़ी ने हिदी, अंग्रेजी और मराठी में पुस्तकें लिखीं जिसमें 'लक्ष्य और कार्य', 'एकात्म मानवदर्शन', 'ध्येयपथ', 'बाबा साहब भीमराव आंबेडकर', 'सप्तक्रम: हमारा अधिष्ठान', 'राष्ट्रीय श्रम दिवस', 'कम्युनिज्म अपनी ही कसौटी पर', 'संकेत रेखा', आदि प्रमुख हैं। समारोह में विजय जोहार, प्रांत संपर्क प्रमुख, सेवाराम राठौड़ सदस्य प्रांत समिति, वेद गंदोतरा, प्रोफेसर आरपी शर्मा, प्रभात कपाही, पुरुषोत्तम शर्मा आदि स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।