Jammu Kashmir: इम्फा के पास मैदान में नहीं बनाने देंगे रिसीविंग स्टेशन, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
एतिहासिक पुंछ हाउस बिल्डिंग इम्फा के मैदान पर जारी ग्रिड स्टेशन बनाने के कार्य का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेएमसी वार्ड न. 41 के पार्षद संजय कुमार बडू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

जागरण संवाददाता, जम्मू : एतिहासिक पुंछ हाउस बिल्डिंग इम्फा के मैदान पर जारी ग्रिड स्टेशन बनाने के कार्य का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेएमसी वार्ड न. 41 के पार्षद संजय कुमार बडू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल और कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।सभी का कहना था कि ऐतिहासिक पुंछ हाउस की शुरू से ही उपेक्षा होती रही है।
डोगरा राजाओं के समय की इस विरासत को बार्बाद नहीं होने दिया जाएगा।इस ऐतिहासिक स्थल पर ग्रिड स्टेशन बनाने से क्षेत्र के लोगों के लिए खतरा बडेगा। इसके साथ ही ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती को भी नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा वहां पर वर्षा से इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स इम्फा, चल रहा है। किसी भी शैक्षनिक स्थल के साथ मैदान तो होना ही चाहिए। वहीं स्थानीय लोग वर्षा से यहां अच्छा पार्क या मैदान बनाने की मांग करते आ रहे हैं।प्रशासन मन मर्जी पर उतारू है और यहां जो मर्जी करती है। उसका कार्य शुरू करवा दिया जाता है। क्षेत्र के लोगों को तो विश्वास में लिया ही जाना चाहिए। तानाशाही से किसी का भला संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि विकास समावेशी होना चाहिए।विरास्त, संस्कृति की कीमत पर विकास किस काम का है।
पार्षद ने कहा कि वह वार्ड न. 40 की पार्षद नीलम नरगोत्रा के साथ पहले ही जेएमसी की आम सभा सहित हर मंच पर इस मुद्दे को उठा चुके हैं।संजय ने उन्हें आगे बताया कि वह इस संबंध में पहले ही जिला आयुक्त से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रस्तावित किया है कि दुर्गा नगर में उसी वार्ड में राज्य जेडीए भूमि उपलब्ध है।जहां ग्रिड स्टेशन का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि समर्पित भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि के रूप में जनता के मुद्दों को आवाज देना उनका पहला कर्तव्य है और वे किसी को भी विरासत स्थल को बर्बाद नहीं करने देंगे। इसके लिए अगर उन्हें आंदोलन भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।